Aaj ki Taja Khabar: WPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, GG को 61 रन से हरा; 19 जनवरी की बड़ी खबरें

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 19 जनवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 19 Jan 2026 11:03 PM IST


Live Updates
2026-01-19 17:33 GMT

WPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, GG को 61 रन से हराया 

Wpl 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली  RCB पहली टीम बन गई है. उसने GG को 61 रन से हराया. आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे, जिसके जवाब में GG की टीम 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी.


2026-01-19 16:30 GMT

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूत हवलदार रवींद्र सिंह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर 15वीं गढ़वाल राइफल्स के हवलदार रवींद्र सिंह के शहीद होने पर गहरा शोक जताया है. रुद्रप्रयाग निवासी हवलदार रवींद्र सिंह अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का वीर सपूत बताते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

2026-01-19 15:48 GMT

WPL 2026: RCB ने GG को दिया 179 रन का लक्ष्य

WPL 2026 में GG के खिलाफ RCB ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए. गौतमी नाइक ने शानदार 73 रन की पारी खेली. उनके अलावा, रिचा घोष ने 27 और कप्तान स्मृति मंधाना ने 26 रन बनाए. गुजरात की तरफ से काशवी गौतम और एश्ले गार्डनर ने 2-2 विकेट लिए.

2026-01-19 14:49 GMT

WPL 2026 में GG के खिलाफ RCB को लगा तीसरा झटका, स्मृति मंधाना आउट

WPL 2026 में GG के खिलाफ RCB को लगा तीसरा झटका लगा है. कप्तान स्मृति मंधाना आउट होकर पवेलियन लौट गई हैं. उन्होंने 23 गेंदों में 26 रन बनाए. इस समय टीम का स्कोर 9.3 ओवर में 69 रन है.

2026-01-19 14:15 GMT

WPL 2026: Grace Harris के बाद Georgia Voll भी लौटीं पवेलियन, RCB को लगा दूसरा झटका

WPL 2026 में आज Gujarat Giants Women और Royal Challengers Bengaluru के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में GG ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, जो गेंदबाजों ने सही साबित किया. आरसीबी ने महज 2 ओवर में 9 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए. Grace Harris और Georgia Voll 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

2026-01-19 13:34 GMT

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को हटाया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एम लोकेश को हटा दिया गया है. 

2026-01-19 13:00 GMT

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को भेंट किया नक्काशीदार लकड़ी का झूला और पश्मीना शॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और उनके परिवार का लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर स्वागत किया. उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति को एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला गिफ्ट किया. यह गुजरात का एक खूबसूरत नक्काशीदार लकड़ी का झूला है, जो कई गुजराती परिवारों के घरों का खास हिस्सा होता है. यह हाथ से बनाया गया है और इसमें फूलों और पारंपरिक डिज़ाइन की बारीक़ नक्काशी की गई है, जो कुशल कारीगरी को दिखाती है. गुजराती संस्कृति में, झूला पीढ़ियों के बीच एकजुटता, बातचीत और जुड़ाव का प्रतीक है. यह तोहफ़ा 2026 को परिवार के वर्ष के रूप में यूएई की घोषणा से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.  पीएम मोदी ने उन्हें एक सजे हुए चांदी के डिब्बे में पश्मीना शॉल भी गिफ्ट किया. यह पश्मीना शॉल कश्मीर से आता है और बहुत महीन ऊन से हाथ से बनाया जाता है, जिससे यह नरम, हल्का और गर्म होता है. यह शॉल तेलंगाना में बने एक सजावटी चांदी के डिब्बे में रखा गया था. ये दोनों मिलकर भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हैं.

शेखा फातिमा बिन्त मुबारक अल केतबी को भी एक सजे हुए चांदी के डिब्बे में पश्मीना शॉल गिफ्ट किया गया. उन्हें एक सजे हुए चांदी के डिब्बे में कश्मीरी केसर भी गिफ्ट किया गया. कश्मीर घाटी में उगाया जाने वाला केसर अपने गहरे लाल धागों और तेज़ खुशबू के लिए मशहूर है. यूएई के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और यूएई के बीच दोस्ती के मज़बूत रिश्तों को जो महत्व देते हैं, उसे दिखाती है। मैं हमारी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूं."

2026-01-19 12:15 GMT

अभिषेक बनर्जी ने SIR को लेकर ECI पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के बारासात में टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि SIR मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आम लोगों को लगातार परेशान किया गया और मतदाता सूची से नाम काटने की कोशिश की गई. अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 31 दिसंबर को वह 10 सदस्यों के साथ दिल्ली जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले थे और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी की सूची सार्वजनिक करने का सुझाव दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने न सिर्फ सूची जारी नहीं की, बल्कि सुनवाई के दौरान AITC के BLA-2 प्रतिनिधि को भी अनुमति नहीं दी.

2026-01-19 11:45 GMT

सीबीआई ऑफिस से निकले अभिनेता विजय

दिल्ली में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कार्यालय से निकल गए हैं. वह करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में आज सीबीआई के सामने पेश हुए थे.

2026-01-19 10:50 GMT

कोच्चि से राहुल गांधी का संदेश- लोकतंत्र जनता की आवाज़ से चलता है

कोच्चि के एर्नाकुलम में आयोजित UDF महा पंचायत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस सत्ता के केंद्रीकरण में विश्वास रखते हैं, जबकि कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण और जनता की आवाज़ को मज़बूती देने की विचारधारा पर चलती है. राहुल गांधी के मुताबिक, भाजपा लोगों से केवल अनुपालन चाहती है, न कि उनकी राय या आवाज़. उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक सोच बताया.

Similar News