अभिषेक बनर्जी ने SIR को लेकर ECI पर लगाए गंभीर... ... Aaj ki Taja Khabar: WPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, GG को 61 रन से हरा; 19 जनवरी की बड़ी खबरें

अभिषेक बनर्जी ने SIR को लेकर ECI पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के बारासात में टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि SIR मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आम लोगों को लगातार परेशान किया गया और मतदाता सूची से नाम काटने की कोशिश की गई. अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 31 दिसंबर को वह 10 सदस्यों के साथ दिल्ली जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले थे और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी की सूची सार्वजनिक करने का सुझाव दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने न सिर्फ सूची जारी नहीं की, बल्कि सुनवाई के दौरान AITC के BLA-2 प्रतिनिधि को भी अनुमति नहीं दी.

Update: 2026-01-19 12:15 GMT

Linked news