Aaj ki Taaza Khabar: ईरान के मिसाइल हमले से इज़राइल में हड़कंप, 30 लोग घायल; सऊदी अरब ने 12 ड्रोन मार गिराए

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 13 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 March 2026 9:37 AM IST


Live Updates
2026-03-13 04:07 GMT

हापुड़ में घर से 32 गैस सिलेंडर जब्त, 18 भरे हुए सिलेंडर भी मिले; प्रशासन ने दर्ज किया केस

Hapur में प्रशासन ने छापेमारी कर एक घर से 32 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल हैं. यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की टीम ने बुधवार रात करीब 9 बजे की. जिले की आपूर्ति अधिकारी Seema Baliyan ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हर तहसील में टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार गश्त कर रही हैं और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है.

2026-03-13 04:06 GMT

आगरा में फैशन डिजाइनर युवती की खुदकुशी, मरने से पहले वीडियो में कांस्टेबल पर लगाए शोषण और शादी से मुकरने के आरोप

Agra में एक फैशन डिजाइनर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती आगरा में तैनात कांस्टेबल JB Gautam के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवती के आरोपों की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है.

2026-03-13 03:56 GMT

ईरान के मिसाइल हमले से इज़राइल में हड़कंप, 30 लोग घायल; सऊदी अरब ने 12 ड्रोन मार गिराए

मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. Iran ने Israel की ओर मिसाइलों की कई लहरें दागीं, जिससे उत्तरी इज़राइल में बड़ा धमाका हुआ और करीब 30 लोग घायल हो गए. इस बीच Saudi Arabia ने अपने हवाई क्षेत्र में आए 12 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराने का दावा किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा Magen David Adom ने बताया कि उत्तरी इज़राइल के शहर Zarzir में हुए मिसाइल हमले में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं.

यह शहर Jerusalem से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और Lebanon की सीमा के करीब पड़ता है. अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर लोग धमाके के कारण टूटे कांच से घायल हुए. उधर, Hezbollah ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि उसने इज़राइल की ओर कई रॉकेट दागे हैं. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

2026-03-13 03:16 GMT

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 38 एलपीजी सिलेंडर जब्त, दो दिन की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Madhya Pradesh के Chhatarpur जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई दो दिनों तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई.

प्रशासन ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित छतरपुर, जो Uttar Pradesh की सीमा से लगा हुआ है, वहां घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थीं. इसी आधार पर अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया.

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

2026-03-13 02:54 GMT

उज्जैन के महाकाल मंदिर में पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और सुबह होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में भी हिस्सा लिया. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां होने वाली भस्म आरती को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं.

2026-03-13 02:46 GMT

डिफेंस डिप्लोमेसी में मजबूत सेना जरूरी: लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा

भारतीय रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ Dinesh Singh Rana ने गुरुवार को Synergia Conclave को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने रक्षा कूटनीति (Defence Diplomacy) के महत्व पर विस्तार से बात की.

2026-03-13 02:34 GMT

'मुजतबा खामेनेई के लिए कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं': नेतन्याहू की ईरान को खुली धमकी

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Benjamin Netanyahu ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. इज़राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei के लिए कहा कि 'कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं हैट, यानी वे सुरक्षित नहीं हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब इज़राइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के कारण इलाके में संघर्ष तेज हो गया है.

नेतन्याहू ने दावा किया कि अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ईरान के खिलाफ “उम्मीद से बेहतर” चल रही है और इस समय इज़राइल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में है. रिपोर्टों के मुताबिक इज़राइल-अमेरिका के हमलों से ईरान की सैन्य और राजनीतिक संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान में सरकार का पतन निश्चित नहीं है और किसी भी प्रकार का शासन परिवर्तन वहां के लोगों के भीतर से ही आना चाहिए.

इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि हालिया संघर्ष के दौरान वे घायल हुए थे, जबकि ईरानी सरकार से जुड़े लोगों ने दावा किया है कि वे “सुरक्षित और ठीक” हैं. मध्य-पूर्व में जारी इस संघर्ष के कारण क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.

2026-03-13 02:24 GMT

हैदराबाद में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया

Hyderabad के Chandanagar इलाके में शुक्रवार देर रात एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार Anu Furniture Godown में रात करीब 11:30 बजे आग भड़क उठी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों और नुकसान की सही स्थिति का पता लगाने के लिए जांच जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.

2026-03-13 02:19 GMT

गंभीर रूप से घायल हैं ईरान के सुप्रीम लीडर, मुजतबा खामेनेई को लेकर बोले ट्रंप

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटकलें तेज हो गई हैं. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके मुताबिक मुजतबा खामेनेई शायद जिंदा हैं, लेकिन संभव है कि वे गंभीर रूप से घायल हों.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और मुजतबा खामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं. इससे उनके स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं.

Similar News