आगरा में फैशन डिजाइनर युवती की खुदकुशी, मरने से... ... Aaj ki Taaza Khabar: दुबई में फिर धमाकों से दहशत, इमारतों के ऊपर दिखा धुएं का गुब्बार- देखिए VIDEO
आगरा में फैशन डिजाइनर युवती की खुदकुशी, मरने से पहले वीडियो में कांस्टेबल पर लगाए शोषण और शादी से मुकरने के आरोप
Agra में एक फैशन डिजाइनर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती आगरा में तैनात कांस्टेबल JB Gautam के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवती के आरोपों की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है.
Update: 2026-03-13 04:06 GMT