ईरान के मिसाइल हमले से इज़राइल में हड़कंप, 30 लोग... ... Aaj ki Taaza Khabar: दुबई में फिर धमाकों से दहशत, इमारतों के ऊपर दिखा धुएं का गुब्बार- देखिए VIDEO
ईरान के मिसाइल हमले से इज़राइल में हड़कंप, 30 लोग घायल; सऊदी अरब ने 12 ड्रोन मार गिराए
मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. Iran ने Israel की ओर मिसाइलों की कई लहरें दागीं, जिससे उत्तरी इज़राइल में बड़ा धमाका हुआ और करीब 30 लोग घायल हो गए. इस बीच Saudi Arabia ने अपने हवाई क्षेत्र में आए 12 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराने का दावा किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा Magen David Adom ने बताया कि उत्तरी इज़राइल के शहर Zarzir में हुए मिसाइल हमले में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं.
यह शहर Jerusalem से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और Lebanon की सीमा के करीब पड़ता है. अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर लोग धमाके के कारण टूटे कांच से घायल हुए. उधर, Hezbollah ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि उसने इज़राइल की ओर कई रॉकेट दागे हैं. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.