Aaj ki Taaza Khabar: S. Jaishankar ने की ईरान के विदोश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 11 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
आरबीआई ने बैंको लिए नए नियम जारी किए
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए नए नियम जारी किए हैं. इन नियमों के तहत ज्यादातर बैंक अपने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) का अधिकतम 75 प्रतिशत ही डिविडेंड के रूप में बांट सकेंगे. आरबीआई ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि मुनाफे के बंटवारे को बैंकों की पूंजी की मजबूती, उनकी कमाई और नियमों के पालन से ज्यादा जुड़ा रखा जा सके.
एस जयशंकर ने की ईरान के विदेश मंत्री से बात
ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की. बातचीत में अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों और समुद्री यातायात की सुरक्षा पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा हुई.
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा को बनाए रखना ईरान की सिद्धांत आधारित नीति है. उन्होंने यह भी कहा कि वहां पैदा हुई असुरक्षा और जहाजों से जुड़ी समस्याएं अमेरिका की आक्रामक और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों का परिणाम हैं, और इस स्थिति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को जिम्मेदार ठहराना चाहिए.
गोरखपुर के राइगंज में लगी भीषण आग, कपड़ों की दुकानों को भारी नुकसान
मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राइगंज इलाके में आग लग गई. इस आग ने कई कपड़ों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
आईडीएफ ने ईरान के दो शहरों को बनाया निशाना
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच मंगलवार को इज़राइल की सेना ने ईरान के तेहरान और तबरीज़ शहरों में हमला किया. यह जानकारी इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दी है.
इजराइली सेना का हिज़बुल्लाह पर हमला
इजराइली सेना ने हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर फिर से हमला किया है. ये हमला लेबनान के बेरूत में किया गया है.