Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने बहरीन, ईराक और इजराइल को बनाया टारगेट, दागीं मिसाइलें

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 11 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने बहरीन, ईराक और इजराइल को बनाया टारगेट, दागीं मिसाइलें
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 11 March 2026 10:30 AM IST


Live Updates

  • 11 March 2026 10:28 AM

    आईआरजीसी ने बरीन और इजराइल में दागी मिसाइलें

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिका और इजराइल से जुड़े संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों के खिलाफ चल रहे अपने जवाबी अभियान “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” के तहत कई नए हमले किए हैं. IRGC के बयान के अनुसार इस चरण में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के एरबिल, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने और इजराइल के तेल अवीव के पास बी'एर याकोव में स्थित सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया.

  • 11 March 2026 10:20 AM

    देहरादून गैस एजेंसी मालिक की हत्या केस- मां के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

    देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में मृतक की मां बीना शर्मा, उनके सहयोगी विनोद उनियाल और शहर के जाने-माने डॉक्टर डॉ. अजय खन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई की जा रही है. इन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. अर्जुन शर्मा की 11 फरवरी को देहरादून के तिब्बती मार्केट के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

  • 11 March 2026 9:45 AM

    एयर इंडिया ने क्या बढ़ा दी टिकट की कीमतें?

    एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. इसी वजह से कंपनी ईंधन सरचार्ज को फेज़वाइज़ तरीके से बढ़ाएगी. कंपनी ने कहा कि नया रेट स्लैब तीन फेज में लागू होगा.

  • 11 March 2026 9:09 AM

    आरबीआई ने बैंको लिए नए नियम जारी किए

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए नए नियम जारी किए हैं. इन नियमों के तहत ज्यादातर बैंक अपने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) का अधिकतम 75 प्रतिशत ही डिविडेंड के रूप में बांट सकेंगे. आरबीआई ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि मुनाफे के बंटवारे को बैंकों की पूंजी की मजबूती, उनकी कमाई और नियमों के पालन से ज्यादा जुड़ा रखा जा सके.

  • 11 March 2026 8:03 AM

    एस जयशंकर ने की ईरान के विदेश मंत्री से बात

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की. बातचीत में अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों और समुद्री यातायात की सुरक्षा पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा हुई.

    ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा को बनाए रखना ईरान की सिद्धांत आधारित नीति है. उन्होंने यह भी कहा कि वहां पैदा हुई असुरक्षा और जहाजों से जुड़ी समस्याएं अमेरिका की आक्रामक और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों का परिणाम हैं, और इस स्थिति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को जिम्मेदार ठहराना चाहिए.

  • 11 March 2026 7:48 AM

    गोरखपुर के राइगंज में लगी भीषण आग, कपड़ों की दुकानों को भारी नुकसान

    मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राइगंज इलाके में आग लग गई. इस आग ने कई कपड़ों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

  • 11 March 2026 7:46 AM

    आईडीएफ ने ईरान के दो शहरों को बनाया निशाना

    पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच मंगलवार को इज़राइल की सेना ने ईरान के तेहरान और तबरीज़ शहरों में हमला किया. यह जानकारी इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दी है.

  • 11 March 2026 7:43 AM

    इजराइली सेना का हिज़बुल्लाह पर हमला

    इजराइली सेना ने हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर फिर से हमला किया है. ये हमला लेबनान के बेरूत में किया गया है.

IndiaIndia Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख