कहीं होटल बंद तो कहीं सप्लाई, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर मचा हाहाकार! जानें सरकार ने क्या किया- FAQ
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित. सरकार ने कहा घरेलू गैस की कमी नहीं, होटल उद्योग ने जताई चिंता.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और शिपमेंट में देरी की खबरों के बीच इन दिनों भारत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई कई जगहों पर प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि वे बढ़ी हुई कीमत देने को भी तैयार हैं फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं जिसके बाद देश भर में किल्लत का माहौल है तो वहीं कुछ जगह कई तरह की खबरें सामने आ रही है कई जगह दावा किया जा रहा है कि इससे होटल बंद हो सकते हैं इसी के साथ कई तरह की परेशानी कि खबर चल रही है आइए डिटेल में जानते हैं...
केंद्र सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG की कोई कमी नहीं है और देशभर में रोजाना करीब 60 लाख सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है. सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए Essential Commodities Act, 1955 के तहत भी कदम उठाए हैं.
देशभर में LPG संकट का असर: किन राज्यों और शहरों में दिख रहा प्रभाव?
1️⃣ मध्य प्रदेश
भोपाल और इंदौर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है.
घरेलू गैस की मांग बढ़ी
बुकिंग का गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया
2️⃣ महाराष्ट्र
मुंबई, पुणे, नागपुर और औरंगाबाद में कॉमर्शियल LPG की भारी कमी की खबरें हैं. होटल उद्योग के अनुसार अगर सप्लाई जल्दी शुरू नहीं हुई तो मुंबई के लगभग 50% होटल-रेस्टोरेंट 48 घंटे में बंद हो सकते हैं.
3️⃣ कर्नाटक
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले तो होटल बंद करने पड़ सकते हैं.
4️⃣ तेलंगाना
कई शहरों में कॉमर्शियल गैस डिस्पैच सीमित कर दिया गया है जिससे होटल और कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं.
5️⃣ आंध्र प्रदेश
कई जिलों में होटल और फूड सर्विस सेक्टर को कॉमर्शियल LPG की सीमित सप्लाई मिल रही है.
6️⃣ दिल्ली
राजधानी में भी कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई में बाधा की खबरें आई हैं, हालांकि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है.
7️⃣ पंजाब
गैस एजेंसियों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं पहुंची है.
8️⃣ तमिलनाडु
चेन्नई और कोयंबटूर में नए कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी अस्थायी रूप से रोक दी गई है.
9️⃣ पश्चिम बंगाल
कोलकाता में लॉक-इन पीरियड लागू किया गया है ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकी जा सके.
मिडिल ईस्ट तनाव से क्यों बढ़ी गैस की चिंता?
मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बढ़ा है
होर्मुज स्ट्रेट से आने वाली सप्लाई में लगभग 30% गिरावट आई है
कतर से गैस सप्लाई में करीब 47% कमी दर्ज की गई है
भारत में रोजाना लगभग 19.5 करोड़ घन मीटर गैस की खपत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन करीब 10 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन है. इसलिए आयात पर निर्भरता बनी रहती है.
सरकार ने संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाए?
सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं:
तेल कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश
रिफाइनरियों को प्रोपेन और ब्यूटेन को LPG पूल में डायवर्ट करने का निर्देश
- घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला
- पश्चिम एशिया से आने वाले शिपमेंट को बीमा कवरेज देने की तैयारी
- वैकल्पिक सप्लाई की व्यवस्था
- रूस से LNG सप्लाई
- अमेरिका से 22 लाख टन LPG का सौदा
- ऑस्ट्रेलिया और अल्जीरिया से गैस आयात
- कनाडा और पश्चिम अफ्रीका से अतिरिक्त सप्लाई
- इसके अलावा करीब 95 लाख बैरल रूसी तेल भारतीय तट पर मौजूद बताया जा रहा है.
Essential Commodities Act क्यों लागू किया गया?
ऊर्जा संकट और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने Essential Commodities Act, 1955 लागू किया है.
इस कानून के तहत सरकार को अधिकार है कि वह:
जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, सप्लाई और वितरण को नियंत्रित करे
व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट तय करे
कालाबाजारी और जमाखोरी पर कार्रवाई करे
इस कानून के उल्लंघन पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की सजा हो सकती है.
FAQ: LPG संकट को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवाल
क्या देश में घरेलू LPG की कमी है?
सरकारी सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG की कोई कमी नहीं है और रोजाना करीब 60 लाख सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है.
सिलेंडर बुकिंग का समय 25 दिन क्यों किया गया?
हाल के दिनों में अचानक सिलेंडर बुकिंग बढ़ गई थी. सप्लाई संतुलित रखने के लिए बुकिंग गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है.
कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई क्यों प्रभावित हुई?
कुछ जगहों पर घरेलू गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कॉमर्शियल गैस का हिस्सा डायवर्ट किया गया है.
क्या होटल-रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं?
होटल संगठनों के अनुसार अगर सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो कुछ शहरों में होटल और छोटे रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं.
क्या लोगों को गैस की जमाखोरी करनी चाहिए?
सरकार ने स्पष्ट कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है. जमाखोरी करने से कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है.