Aaj ki Taaza Khabar: ईरान के अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर बड़े हमले, कंटेनर जहाज़ और मरीन बेस को किया टारगेट

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 1 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  X- @USNavy )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 1 April 2026 10:12 AM IST


Live Updates
2026-04-01 04:37 GMT

ईरान ने इजराइल के कंटेनर जहाज को बनाया निशाना

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने मंगलवार तड़के अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर चार अलग-अलग हमले किए. यह कार्रवाई 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के 88वें चरण का हिस्सा बताई गई है. ईरान के मुताबिक, उसकी नौसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर “भारी” हमला किया. बयान में कहा गया है कि फारस की खाड़ी के बीचों-बीच इजराइल के एक कंटेनर जहाज “Express Halfong” को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया. इसके अलावा एक दूसरे संयुक्त ऑपरेशन में यूएई के तट के पास मौजूद अमेरिकी मरीन के एक ठिकाने पर विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया.

2026-04-01 04:23 GMT

मोजतोबा खामेनेई का एक और संदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Seyyed Mojtaba Khamenei ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ “रेजिस्टेंस” (प्रतिरोध) समूहों का समर्थन जारी रखेगा. यह बात उन्होंने हिज़्बुल्लाह के महासचिव Sheikh Naim Qassem को भेजे गए एक संदेश में कही, जिसकी जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया Press TV ने दी है. इस संदेश में कहा गया है कि ईरान की नीति हमेशा से अमेरिका और इजराइल के खिलाफ खड़े समूहों का साथ देने की रही है और आगे भी यही जारी रहेगा. खामेनेई ने यह भी कहा कि यह नीति पहले के नेताओं, Ayatollah Seyyed Ali Khamenei और हिज़बुल्लाह के पूर्व प्रमुख Sayyed Hassan Nasrallah के रास्ते पर ही चल रही है.

2026-04-01 03:25 GMT

तेहरान में सुनी गई धमाकों की आवाज़

ईरान की राजधानी तेहरान के बीचों-बीच पहले धमाकों की आवाज सुनी गई थी. अब खबरें आ रही हैं कि उसी समय शहर के उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी धमाके हुए. वहीं, Voice of America की फारसी सेवा के मुताबिक, दक्षिणी शहर शीराज़ में भी एक विस्फोट हुआ है. फिलहाल इन धमाकों को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है और स्थिति लगातार बदल रही है.

2026-04-01 03:15 GMT

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा

सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. राजधानी दिल्ली में 100 ऑक्टेन वाला XP100 पेट्रोल अब 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर बिकेगा. वहीं ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. नई दरें IOCL के पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं. कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है.

2026-04-01 02:48 GMT

स्पोर्ट्स हॉल और रिहायशी इलाके को नहीं बनाया निशाना, अमेरिकी सेंट्रल कमांड का बयान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि 28 फरवरी को ईरान के लमेरद शहर में एक स्पोर्ट्स हॉल और रिहायशी इलाके पर हुए हमले में अमेरिकी सेना शामिल नहीं थी. सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता Tim Hawkins ने बताया कि मीडिया में आई खबरों के बाद इस घटना की जांच की गई. जांच के बाद यह साफ हो गया कि अमेरिका पर लगाए गए आरोप गलत हैं.

2026-04-01 02:45 GMT

ईरान मामले में संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump बुधवार रात 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) ईरान को लेकर देश को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्र को संबोधित कर ईरान से जुड़े अहम अपडेट साझा करेंगे. यह प्राइम टाइम भाषण ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि इस संबोधन में अमेरिका की आगे की रणनीति और अगले कदमों की जानकारी दी जा सकती है.

2026-04-01 02:39 GMT

इजराइली हमले में लेबनान में 7 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जरिए किए गए हवाई हमलों में दक्षिणी बेरूत और आसपास के इलाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. बेरूत के जनाह इलाके में हुए हमले में 5 लोगों की जान गई और 21 लोग घायल हो गए. वहीं, राजधानी के दक्षिण में स्थित खाल्देह इलाके में एक वाहन पर किए गए अलग हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजराइी सेना का कहना है कि हिज़बुल्लाब के सीनियर कमांडर को निशाना बनाया है.

Similar News