दुनिया का पहला भूत इंटरव्यू! बाबा बागेश्वर धाम की कथा से आया चौंकाने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जहां किसी पत्रकार ने सीधे भूत का इंटरव्यू ले लिया हो.;
Ghost interview video viral
(Image Source: X/ @SachinGuptaUP )सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जहां किसी पत्रकार ने सीधे भूत का इंटरव्यू ले लिया हो. हैरानी की बात यह है कि कथित भूत न सिर्फ सवालों के जवाब देता नजर आ रहा है, बल्कि उसे राजनीति में भी खास दिलचस्पी है.
यह वीडियो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान का बताया जा रहा है, जहां मंच से भूत-प्रेत और ऊपरी शक्तियों से जुड़ी समस्याओं के इलाज का दावा किया जाता है. वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. ये पहली बार नहीं है जब बाबा बागेश्वर की कथा से कोई वीडियो वायरल हुआ हो, इससे पहले कई अलग-अलग वीडियो सामने आ चुके है. जो सोशल मडिया पर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं.
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल क्लिप में एक पत्रकार सवाल पूछता नजर आता है, जबकि सामने मौजूद एक लड़की पर कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया होने का दावा किया जा रहा है. सवाल-जवाब के दौरान जवाब देने वाली लड़की राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया देती दिख रही है, जिसे लेकर लोग हैरान हैं.
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो वायरल होने के बाद अब यजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'इंसानों का पक्ष तो सब दिखाते हैं, भूतों का 'पॉलिटिकल स्टैंड' क्लियर करने के लिए वाकई जिगरा चाहिए. अब बस 'चुड़ैल' का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और 'बेताल' की डिबेट बची है, फिर लोकतंत्र के चारों खंभे सुरक्षित हैं!'
दूसरे यूजर ने लिखा 'ये अंधभक्त की तड़पती भड़कती आत्मा है. जो कि जीते जी लोगों को परेशान करती है और मरने के बाद भी आम जनता को परेशान करती है.' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'भूत की एक्टिंग सही कर रही है लड़की और मजे की बात इस भूत के धर्म पिता भी हैं.'