पापा की शुगर कंट्रोल करने के लिए कंटेंट क्रिएटर ने लगाई मोदी जी से गुजारिश, PM ने शेयर की वीडियो, लोग बोले-अब आएंगे अंकल के ABS

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर युवराज दुआ अपने पापा की शुगर को कंट्रोल करने के लिए पीएम मोदी से गुजारिश कर रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि पापा सिर्फ पीएम की ही बात सुनते हैं.

( Image Source:  instagram-@yuvraj.dua and ANI )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 21 March 2026 11:21 AM IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके पापा की शुगर कंट्रोल करवाने की अपील की. इस वीडियो में युवराज ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके पापा की प्यार लिस्ट में सबसे ऊपर मोदी जी हैं, और इसी वजह से सिर्फ मोदी जी की बात सुनेंगे, बाकी की नहीं.

युवराज की इस वीडियो को पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर शेयर भी किया है, जिसके बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. जहां एक यूजर्स ने लिखा 'अब अंकल के एब्स बनेंगे.'

मोदी जी हैं पापा की पहली पसंद

युवराज दुआ ने इस वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा कि 'भारत में कहा जाता है कि बेटे अपने पापा को प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं. आप बताओ कैसे करें, क्योंकि उनके प्यार की लिस्ट में सबसे नीचे दोस्त फिर दूसरे पर फैमिली और पहले नंबर पर मोदी जी आते हैं. जिनसे हम कंपीट नहीं कर सकते हैं. अगर आप मेरे पापा को बोलेंगे कि बिल्डिंग में आग लगी है, ऐसे में आप अपने बीवी, बच्चे या मोदी जी में से किसी एक को ही निकाल सकते हो, तो वह कहेंगे आएगा तो मोदी ही. अबकी बार आग से वार.

कैसे पीएम मोदी कम करवा सकते हैं शुगर?

वीडियो में युवराज ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि 'अगर टीवी देखते समय उनके ऊपर से ड्रैगन उड़ जाए, तो भी पापा का ध्यान टीवी से हटेगा नहीं, क्योंकि स्क्रीन पर मोदी जी हैं. ऐसे में मेरी मोदी जी से गुजारिश है कि आपकी बात को वह जरूर मानेंगे, तो अगले मन की बात में अगर आप मीठा खाने के खिलाफ कुछ बोल दें, तो मेरे पापा की शुगर कंट्रोल हो जाएगी, क्योंकि वो हमारी तो सुनते ही नहीं हैं.'

पीएम मोदी ने भी शेयर किया वीडियो

इस मजेदार अपील पर पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'युवराज की रिक्वेस्ट पर मैं उनके पिता और सभी लोगों से अपील करता हूं कि शुगर का सेवन कम करें और हेल्दी रहें. मोदी जी के इस शेयर ने वीडियो को और वायरल बना दिया.'

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

वीडियो पर लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'अब अंकल जी के एब्स आएंगे,' तो दूसरे ने लिखा कि युवराज की ये गुजारिश पापा की हेल्थ के लिए सही टाइमिंग पर आई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हंसी और हेल्थ अवेयरनेस दोनों का सही कॉम्बिनेशन बना दिया.

Similar News