कौन हैं Rupali Chakankar, रेप के आरोपी ज्योतिष Ashok Kharat से क्या लिंक? फोटो-वीडियो से मचा बवाल

महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित ‘बाबा रेप कांड’ ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. इस मामले में बढ़ते विवाद के बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.

( Image Source:  X/ @TheAnilkumarG94, @SurrenderNaren )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 21 March 2026 12:35 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित ‘बाबा रेप कांड’ ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. इस मामले में बढ़ते विवाद के बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. यह घटनाक्रम उस समय तेज हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा के स्वागत में नजर आईं.

मामले ने तूल पकड़ते ही राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और चाकणकर से इस्तीफा देने को कहा. इसके बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. इस पूरे मामले ने महिला सुरक्षा और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कौन हैं रूपाली चाकणकर?

रूपाली चाकणकर महाराष्ट्र की जानी-मानी राजनेता हैं, जो महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं और खासतौर पर अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट में उनकी मजबूत पहचान रही है.

ये भी पढ़ें :कौन है Ashok Kharat, किसने लीक किया VIDEO और कैसे हुआ मामले का खुलासा? Rupali Chakankar से मांगा जा रहा इस्तीफा

कैसे भड़का विवाद?

पूरा विवाद उस वक्त सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई. इस तस्वीर में चाकणकर कथित तौर पर स्वयंभू बाबा अशोक खरात के साथ दिखाई दीं. आरोप है कि वह उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल थीं, जबकि उसी व्यक्ति पर गंभीर यौन शोषण के आरोप पहले से लगे हुए थे. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और महिला आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए.

क्या हैं पीड़िता के आरोप?

अशोक खरात, जो नासिक के सिन्नर इलाके का निवासी है, उसके खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसके पति की जान को खतरा बताकर डराया. इसके बाद कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला का दावा है कि यह शोषण एक बार नहीं बल्कि नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार हुआ.

इस मामले में नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Similar News