Aaj ki Taaza Khabar: पीएम मोदी के पास आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन, जानें किन मुद्दों पर हुई बातचीत
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 25 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
इजराइल के कैस्पियन सागर पर हमला
इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में हमला कर रूस और ईरान के बीच चल रही एक बेहद अहम हथियार सप्लाई लाइन को निशाना बनाया है. यह हमला सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक बड़ा स्ट्रैटेजिक मैसेज भी है, अब जंग पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकल चुकी है. कैस्पियन सागर, जो दुनिया का सबसे बड़ा इनलैंड वाटर बॉडी माना जाता है, लंबे समय से रूस और ईरान के बीच एक सुरक्षित कॉरिडोर बना हुआ था.
US ने ईरान को भेजा सीजफायर प्लान
Donald Trump प्रशासन ने ईरान को युद्ध रोकने के लिए 15 बिंदुओं वाला सीजफायर प्लान भेजा है.
कुवैत में US Army के 1 हजार सैनिक किए गए तैनात
अमेरिका ने 1 हजार सैनिकों को कुवैत में डिप्लोय कर दिया है. वहीं कुवैत की सेना ने कहा है कि उन्होंने ड्रोन और मिसाइल अटैक रेस्पोंड किया है और वह लोगों से गुजारिश करते हैं कि वह घरों में रहें.
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने भारत का रुख रखा और कहा कि भारत चाहता है कि पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति बहाल हो. अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि Strait of Hormuz खुला और सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है, ताकि खाद्य और ईंधन आपूर्ति प्रभावित न हो.
पीएम मोदी ने ट्वीट में जानकारी दी कि उन्हें Donald Trump का फोन आया, जिसमें पश्चिम एशिया की स्थिति पर अच्छी और उपयोगी बातचीत हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि Strait of Hormuz का खुला, सुरक्षित और सभी के लिए उपलब्ध रहना पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है. दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.