कौन है वो भारतीय जासूस, जिसने Trump से पहले बता दिया था Iran-Israel-Us युद्ध का असली खलनायक? आख़िर पर्दे के पीछे क्या चल रहा
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने इस जंग की शुरुआत वॉर सेक्रेटरी के दबाव में की थी. हालांकि उनके कहने से कुछ दिनों पहले ही एक भारतीय शख्स ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि असली वॉर क्रिमनल कौन है.
Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पूरी तरह से जंग जारी है. हालांकि, अब बीच-बचाव की बातें होने लगी हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इस जंग को कराने के पीछे किसका हाथ था. कई थ्योरी यह कहती हैं कि इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर हमले किए. लेकिन अब ट्रंप ने कहा है कि इस जंग को लेकर पीट हेगसेथ (सूएस सेक्रेटरी ऑफ वॉर) ने उन पर प्रेशर बनाया था. ट्रंप का सीधा इशारा था कि पीट ही वॉर क्रिमनल है.
ट्रंप का यह बयान बीते रोज़ आया, हालांकि इससे कई दिन पहले एक भारतीय शख्स ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि पीट हेगसेथ ही वॉर क्रिमनल है. पूर्व रॉ एजेंट रहे लकी बिष्ट ने 19 मार्च को ही इस बात को भारतीय जनता के सामने रखा था.
लकी बिष्ट ने क्या कहा था?
19 मार्च को लकी बिष्ट ने देर रात दो ट्वीट किए. जिनमें से एक में उन्होंने लिखा,"आज पूरी दुनिया की मीडिया सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप को देख रही है…लेकिन मिडल ईस्ट के इस वॉर के पीछे कुछ बड़े किरदार और भी हैं. पीट हेगसेथ, जो सेना का गेम चला रहा है. स्टीव विटकॉफ, जो जमीन पर बातचीत सेट कर रहा है और जैरेड कुशनर, जिसने पहले ही पूरा रोडमैप बना दिया था."
उन्होंने आगे लिखा,"ये तीन लोग… इस वॉर के असली खिलाड़ी हैं. फिर भी दुनिया की नजर इन पर क्यों नहीं? क्या ये एक सोची-समझी साजिश है… या फिर दुनिया को सिर्फ वही दिखाया जा रहा है, जो दिखाना है?"
दूसरे ट्वीट में लकी बिष्ट ने क्या लिखा
इसके कुछ मिनटों बाद ही लकी बिष्ट ने एक दूसरा ट्वीट किया,"अमेरिका अगर इस वॉर में उतरा है, तो इसके पीछे पीट हेगसेथ की भूमिका बेहद अहम है. कहने को ये अमेरिका का डिफेंस सेक्रेटरी है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इनको पूरा MI6 और कंट्रोल करती है असली खेल तो पर्दे के पीछे खेला जा रहा है."
उन्होंने आगे लिखा,"FBI ने इस वॉर से दूरी बनाने की बात कर रही थीं, फिर भी अमेरिका इस टकराव में कूद पड़ा. पीट हेगसेथ अब लगातार ये नैरेटिव बना रहा है कि अमेरिका इस वॉर में आगे है. लेकिन क्या ये पूरी सच्चाई है… या सिर्फ एक तरफ की कहानी?
ईरान जंग में कितने लोगों की जान गई?
ईरान की जंग में लगभग 2 हजार लोगों की जान जा चुकी है, मरने वालों में ज्यादातर ईरान के लोग हैं. अगर यह जंग नहीं रोकी गई तो यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इस जंग को रुकवाने की कोशिशों में लगा है और दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है.