मैन्युफैक्चरिंग से ड्रोन तक, फिर भी ‘धमाकेदार’ नहीं है बजट! मिडिल क्लास को मिली निराशा- एक्सपर्ट ने दिए 10 में से 3 नंबर
बजट 2026-27 में मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है. CA संजय गुप्ता के मुताबिक मिडिल क्लास के लिए बजट निराशाजनक रहा. GDP ग्रोथ 7.4% अनुमान, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं.;
Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2026-27 पेश किया. इस दौरान उन्होंने 85 मिनट लंबा भाषण दिया, जिसने देश की अर्थव्यवस्था की दिशा, आम आदमी की जेब और कारोबार की रणनीति तीनों पर गहरा असर डाला है. टैक्स सुधार, निवेश प्रोत्साहन, सामाजिक कल्याण और फिस्कल अनुशासन के बीच संतुलन साधने की कोशिश इस बजट की सबसे बड़ी खासियत रही. इतने लंबे भाषण में सरकार ने न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों का जवाब दिया, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए आर्थिक रोडमैप भी साफ तौर पर पेश किया.
इस पूरे बजट का गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं संजय गुप्ता, जो एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं. स्टेट मिरर हिंदी के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बजट से मिडिल क्लास को काफी निराशा हुई है. वहीं, रक्षा बजट में भी मामूली इजाफा देखने को मिला.
संजय गुप्ता की बड़ी बातें
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट में बजट में 7 सेक्टर्स के अंदर मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की बात कही गई है, लेकिन हम अमेरिका और चीन को बजट के जरिए कोई मैसेज देने में नाकाम रहे.
- सरकार पिछले काफी समय से महिलाओं के हित में काम कर रही है. इसमें लखपति दीदी जैसी स्कीम प्रमुख हैं. इससे महिलाओं को काफी फायदा होगा. सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के लिए भी काफी बजट आवंटित किया है.
- सरकार को महिला शक्ति, युवा शक्ति और रोजगार पर फोकस करने की जरूरत है.
- आज सरकार कई योजना लॉन्च करती है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर उतना काम नहीं हो पा रहा है. कई बार यह योजना कागज पर सिमट कर रह जाती है. कई योजनाएं तो ऐसी हैं, जिन पर रकम खर्च ही नहीं हो पाती.
- रक्षा बजट में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा. यूपी में डिफेंस कॉरिडोर को बढ़ावा. धीरे-धीरे हम उस लेवल पर जा रहे हैं कि हम हथियारों को एक्सपोर्ट कर पा रहे हैं. ड्रोन डिफेंस सिस्टम का सबसे बड़ा हिस्सा बन गए हैं. हमें ड्रोन टेक्नोलॉजी पर विशेष काम करने की जरूरत है.
- पाकिस्तान के लिए भारत का कोई भी एफर्ट डराने वाला है, लेकिन चीन की ओर हम आंखें तरेर कर नहीं देख सकते.
- हिंदुस्तान की इकोनॉमी फास्टेस्ट ग्रोथ कर रही है. इस बार जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.4 फीसद रखा गया है. ईयू की डील की वजह से अब अमेरिका भी टैरिफ को लेकर सोचने पर मजबूर हो गया है.
- यह धमाकेदार बजट तो कतई नहीं है. मिडिल क्लास के लिए 10 में से इसे 2 या 3 नंबर दे सकता है. उसके लिए यह बजट निराशाजनक रहा. मध्यम वर्ग के लिए कोई बड़ा एलान नहीं किया गया. हालांकि, फॉरेन ट्रेवेल को जरूर सस्ता किया गया है.
- पिछले साल का बजट डेढ़ घंटे का था. इस साल जल्दी बजट भाषण खत्म कर दिया गया. मुझे लगता है इसमें काफी कुछ मिसिंग है.
- टर्नल बोरिंग मशीन जर्मनी और यूरोप के अंदर बनती हैं. पहली बार इसे भारत में बनाने की कोशिश की जाएगी.