जबरदस्ती उतरवाए कपड़े, फिर नोट लिख करता था बहू के जिस्म की तारीफ, ससुर की करतूत से तंग प्रिसिंपल बहू पहुंची थाने
बेंगलुरु में एक स्कूल की प्रिंसिपल ने अपने ससुर पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि ससुर ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाए और नोट लिख उसके जिस्म की तारीफ करता था.;
बेंगलुरु से सामने आई एक शिकायत ने पारिवारिक रिश्तों को लेकर गहरी चिंता खड़ी कर दी है. एक स्कूल की प्रिंसिपल ने अपने ही ससुर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. दरअसल आरोपी स्कूल का फाउंडर है. महिला का कहना है कि उसके साथ घर और ऑफिस दोनों जगह पर हैवानियत होती है.
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ससुर जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाने की कोशिश करता था. इतना ही नहीं, नोट लिख वह उसके जिस्म की तारीफ कर सुनाता था. हालात तब और बिगड़े जब बेटे के कहने के बावजूद भी ससुर अपनी हरकत से बाज़ नहीं आया. आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है.
ससुर करता था सेक्सुअली हैरेस
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब भी वह घर में अकेली होती, ससुर कथित तौर उसके रंग-रूप को लेकर कमेंट करता था. इतना ही नहीं, वह अपनी इच्छाएं पूरा करने के लिए उस पर दबाव डालता था. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. उसके कपड़े तक फाड़े गए. मामला यहीं नहीं रुका.
बॉडी को लेकर लिखता था नोट
हद तो तब हो गई, जब महिला ने बताया कि उसका ससुर उसके अपीरियंस को लेकर नोट्स लिखता था. सिर्फ लिखना ही नहीं, वह उसे पढ़कर भी सुनाता था और उन नोट्स को अपने पास ही रखता था.
स्कूल की लिफ्ट में भी की छेड़खानी
महिला ने बताया कि सिर्फ घर ही नहीं स्कूल में भी उसे नहीं बख्शा गया. दफ्तर और यहां तक कि लिफ्ट जैसी जगहों पर भी कथित रूप से उसे परेशान किया गया.
पति को बताया, फिर भी नहीं रुका सिलसिला
महिला ने बताया कि इन सब से परेशान होकर उसने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन पति के पिता को चेतावनी देने के बावजूद भी कोई बदलाव नहीं आया. आखिरकार लिफ्ट में हुई एक हालिया घटना के बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया. आरटी नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.