Baggage Rules 2026: लैपटॉप से लेकर ज्‍वेलरी तक - कितने तक का सामान ला सकते हैं ड्यूटी फ्री? सफर से पहले जान लें

भारत में फरवरी 2026 से नया Baggage Rules लागू हो गया है. नए नियमों के तहत यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री लिमिट बढ़ाकर ₹75,000 कर दी गई है. अब हर यात्री एक लैपटॉप टैक्स-फ्री ला सकेगा और ज्वेलरी पर भी वजन के आधार पर छूट मिलेगी.;

( Image Source:  Sora AI )
Edited By :  नवनीत कुमार
Updated On :

2 फरवरी 2026 से भारत आने वाले यात्रियों पर नया Baggage Rules, 2026 लागू हो गया है. केंद्र सरकार ने पुराने नियमों, नोटिफिकेशनों और सर्कुलरों को हटाकर एक नया और आसान कस्टम्स फ्रेमवर्क लागू किया है, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को कम झंझट हो और क्लियर नियम मिलें.

इन नए नियमों में ड्यूटी-फ्री लिमिट बढ़ाई गई है, ज्वेलरी के नियम सरल किए गए हैं, लैपटॉप को स्पष्ट रूप से छूट दी गई है और डिजिटल डिक्लेरेशन सिस्टम लागू किया गया है. सरकार का मकसद है कि यात्रियों और कस्टम अधिकारियों के बीच विवाद कम हों और आगमन प्रक्रिया तेज व पारदर्शी बने. खास बात यह है कि अब यह भी साफ कर दिया गया है कि किन यात्रियों को कितनी छूट मिलेगी और किन सामानों पर टैक्स देना होगा.

Baggage Rules 2026 में क्या-क्या नया है?

Duty-Free Limit बढ़ी, अब ज्यादातर यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा बढ़ा दी गई है:

  • भारतीय नागरिक: ₹75,000
  • भारतीय मूल के टूरिस्ट: ₹75,000
  • नॉन-टूरिस्ट वीजा वाले विदेशी नागरिक: ₹75,000
  • विदेशी टूरिस्ट: ₹25,000
  • एयरलाइन क्रू मेंबर: ₹2,500

यह छूट सिर्फ एयर या समुद्री रास्ते से आने वालों को मिलेगी. लैंड बॉर्डर से आने वालों को कोई ड्यूटी-फ्री छूट नहीं.

कौन सा सामान Duty-Free माना जाएगा?

  • इस्तेमाल किए गए कपड़े और रोजमर्रा की निजी चीजें
  • विदेश से खरीदा सामान, तय सीमा तक
  • गिफ्ट आइटम्स (लिमिट के भीतर)
  • इन चीजों पर लागू होंगे अलग नियम:
  • शराब और सिगरेट
  • हथियार और गोलाबारूद
  • सोना-चांदी (ज्वेलरी के अलावा)
  • टीवी जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम

ज्वेलरी नियम आसान

अब कीमत नहीं, वजन के आधार पर छूट:

  • महिला यात्री: 40 ग्राम
  • अन्य यात्री: 20 ग्राम

यह सुविधा उन भारतीयों को मिलेगी जो 1 साल से ज्यादा विदेश में रहकर लौट रहे हैं.

Transfer of Residence (TR) पर ज्यादा छूट

अगर कोई व्यक्ति स्थायी रूप से भारत लौट रहा है तो:

  • 12 महीने तक विदेश रहा: ₹1.5 लाख
  • 1–2 साल रहा: ₹3 लाख
  • 2 साल से ज्यादा: ₹7.5 लाख

एक ही लिस्ट और एक ही वैल्यू कैप लागू होगा.

अस्थायी सामान लाने वालों को राहत

अब Temporary Import Certificate और Re-import Certificate की सुविधा मिलेगी. इससे प्रोफेशनल इक्विपमेंट, कैमरा, मेडिकल या एग्जिबिशन सामान लाने वालों को फायदा होगा.

  • Laptop और Pets को राहत
  • 18 साल से ऊपर हर यात्री को 1 लैपटॉप टैक्स फ्री
  • पालतू जानवरों को भी छूट की श्रेणी में रखा गया है (नियमों के अधीन)

डिजिटल डिक्लेरेशन सिस्टम

अब यात्री ICEGATE या ऐप से ऑनलाइन घोषणा कर सकेंगे, Green Channel और Red Channel प्रोसेस एक जैसा होगा और करीब 35 पुराने सर्कुलर खत्म कर दिए गए.

यात्रियों के लिए आसान गाइड

भारतीय यात्रियों के लिए:

  • ₹75,000 तक सामान टैक्स फ्री
  • ज्वेलरी छूट अलग से
  • 1 लैपटॉप फ्री

विदेशी पर्यटकों के लिए:

  • ₹25,000 तक टैक्स फ्री
  • ज्यादा सामान पर ड्यूटी देनी होगी

क्रू मेंबर और प्रोफेशनल्स:

  • क्रू: ₹2,500
  • वीजा वाले प्रोफेशनल्स: ₹75,000

Baggage Rules 2026 पिछले एक दशक का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है. सरकार का दावा है कि इससे एयरपोर्ट पर झगड़े, देरी और भ्रम कम होंगे और यात्रियों को साफ नियम मिलेंगे.

Similar News