नहीं रहे बाबा सिद्दीकी: NCP अजित पवार के नेता पर हुई थी फायरिंग, मुंबई के लीलावती अस्पताल में तोड़ा दम

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस खबर सुनने के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी अच्छे दोस्त थे।;

( Image Source:  X/BabaSiddique )
Edited By :  नवनीत कुमार
Updated On : 12 Oct 2024 11:57 PM IST

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें तीन गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस खबर सुनने के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी अच्छे दोस्त थे।

बताया जा रहा है कि सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर फायरिंग हुई थी। लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि NCP नेता बाबा सिद्दीकी की फायरिंग से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावरों ने सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां उन्हें लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई की बात कही

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूपी और हरियाणा का है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फडणवीस पहुंचे अस्पताल

बाबा सिद्दीकी ने निधन की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं।

मुंबई कांग्रेस ने जताया शोक

बाबा सिद्दीकी के निधन पर मुंबई कांग्रेस ने शोक जताया है। कांग्रेस ने लिखा, "बाबा सिद्दीकी के निधन से मुंबई कांग्रेस को गहरा दुख हुआ है। लोगों के प्रति उनकी अथक सेवा और समुदाय के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग 

इस घटना के बाद मुंबई के बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय है। सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए। यह एक बड़ी साजिश लगती है। सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुंबई पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 9.9 MM पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था, गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद हुआ है।

Similar News