Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ स्तर के करीब, AQI औसतन 392- पढ़ें 19 नवंबर की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 19 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
BMC चुनाव से पहले अबु आसिम आज़मी का बड़ा बयान- 'अब किसी से गठबंधन नहीं करेंगे, हर बार धोखा मिला है'
आगामी BMC चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी ने कहा कि हम अब किसी के साथ गठबंधन नहीं करने वाले, क्योंकि जब-जब हमने गठबंधन किया, हमें धोखा ही मिला। हमें कभी भी परफेक्ट गठबंधन नहीं मिला... बड़ी पार्टियां सिर्फ लेना जानती हैं, देना नहीं चाहतीं...”
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई 11 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया, फर्जी पहचान के साथ अमेरिका में छिपा था
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया. उसके वकील राहुल त्यागी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका में फर्जी पहचान के साथ छिपकर रह रहा था. वकील ने कहा, “अनमोल बिश्नोई अमेरिका में नकली नाम से छिपा हुआ था. NIA अधिकारियों ने उसे लोकेट किया और अब वह उनकी कस्टडी में है. वह बड़ा सिद्दीके मर्डर केस का मुख्य आरोपी है. आगे उससे और पूछताछ की जाएगी.”
राहुल गांधी पर ओपन लेटर स्पॉन्सर्ड, साइन करने वालों में मंत्री की पत्नी भी: कांग्रेस
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए देश की कुछ प्रमुख हस्तियों ने एक ओपन लेटर जारी किया है. इस पत्र को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस ओपन लेटर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे 'पूरी तरह प्रायोजित' बताया. वेणुगोपाल ने कहा, 'यह एक स्पॉन्सर्ड लेटर है- यह बात हर कोई समझ सकता है. आप साइन करने वालों की सूची देख लीजिए, एक कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी इसमें शामिल हैं." उन्होंने कहा कि यह पत्र सरकार के दबाव और राजनीतिक उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसका मकसद विपक्ष की आवाज़ को दबाना है. कांग्रेस पहले भी आरोप लगाती रही है कि मोदी सरकार संस्थाओं का राजनीतिक उपयोग कर रही है, और वेणुगोपाल का बयान इसी तर्क को आगे बढ़ाता है. ओपन लेटर में कई हस्तियों ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर 'अनुचित और निराधार' आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने केवल तटस्थता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जो विपक्ष के अधिकारों का हिस्सा है.
अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार, NIA को मिली 11 दिन की कस्टडी-मूसवाला मर्डर साजिश और बाबा सिद्दीकी हमले में बड़ा एक्शन
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर NIA का शिकंजा कस गया है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसवाला की हत्या की साजिश और बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले में आरोपित बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने NIA को 11 दिन की कस्टडी दी है, जिसके दौरान एजेंसी उससे दोनों मामलों में गहराई से पूछताछ करेगी.
गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत पर अरविंद केजरीवाल का न्योता-23 से 25 नवंबर आनंदपुर साहिब पहुंचें
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि 'गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस पर मैं दुनिया भर के सभी श्रद्धालुओं को 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब आने का निमंत्रण देता हूँ। आइए उस महान साहस और बलिदान को नमन करें, जिसने पूरी मानवता की रक्षा का मार्ग दिखाया…”
राहुल गांधी पर बीजेपी का वार: "LoP नहीं, Leader of Propaganda… संविधान को निशाना बनाना बंद करें"
दिल्ली में कुछ प्रमुख हस्तियों द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, कि राहुल गांधी LoP यानी Leader of Opposition नहीं, बल्कि Leader of Propaganda हैं. उन्होंने भारत की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ एक तरह की ‘घूस’ ली है. उनके मुंह पर संविधान और दिल में सिर्फ वोट बैंक और परिवार है."
उन्होंने आगे कहा कि जनता, सहयोगियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रियलिटी चेक दे दिया है. बुद्धिजीवियों ने भी राहुल गांधी से संविधान पर हमला करना बंद करने की अपील की है, लेकिन कांग्रेस परंपरागत रूप से अंबेडकर का अपमान करती आई है और आज भी वही कर रही है.
अनमोल बिश्नोई की कोर्ट में पेशी: NIA ने मांगी 15 दिन की कस्टडी, अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली लाया गया गैंगस्टर
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पेश किया गया. उसे NIA ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद आज गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी की मांग की है.
नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया
NDA नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राजभवन पहुंचने वालों में चिराग पासवान और विजय सिन्हा भी शामिल रहे, जो नए सत्ता समीकरण की तस्वीर साफ करते दिखे. इस्तीफा देने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. सोमवार सुबह 11:30 बजे वे एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार की राजनीति में यह पल एक और बड़ा मोड़ बनकर उभरा है.
NIA की टीम और दिल्ली पुलिस भगोड़े अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट के लिए रवाना
दिल्ली में आज सुरक्षा एजेंसियों की हलचल अचानक तेज हो गई जब NIA की टीम और दिल्ली पुलिस मिलकर कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट लेकर रवाना हुई. भगोड़े लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर फिरौती, सुपारी किलिंग और इंटरनेशनल गैंग ऑपरेशन चलाने के गंभीर आरोप हैं. लंबे समय से फरार चल रहे अनमोल की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां इसे बड़ी सफलता मान रही हैं. कोर्ट में आज उसके खिलाफ कई मामलों पर अहम सुनवाई होनी है, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
पटना में NDA की बैठक: फिर चुने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान बोले- “जनता के भरोसे पर खरा उतरना अब हमारी जिम्मेदारी”
पटना में हुई NDA विधायी दल की बैठक में एक बार फिर नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस भारी बहुमत से NDA उम्मीदवारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और नीतीश कुमार के अनुभव पर भरोसा जताया है, अब उस विश्वास को पूरा करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
चिराग ने बताया कि NDA ने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विज़न को लेकर चुनाव लड़ा था और जनता ने इस पर भरोसा किया. अब कल होने वाले शपथ ग्रहण के बाद, सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को एक-एक करके पूरा करने की दिशा में काम शुरू करेगी. चिराग पासवान ने कहा कि NDA विधायी दल की बैठक में CM नीतीश कुमार को एक बार फिर नेता चुना गया है. बिहार की जनता ने NDA पर, प्रधानमंत्री मोदी के विज़न पर और नीतीश जी के अनुभव पर जो भरोसा किया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम उस विश्वास पर खरे उतरें. शपथ ग्रहण के बाद हम अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम शुरू करेंगे.”