Aaj ki Taaza Khabar: भारत ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी-20 में 30 रन से हराया, सीरीज 3-1 से जीती- वरुण का 'चौका'- 19 दिसंबर की बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
भारत ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी-20 में 30 रन से हराया
भारत ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी-20 में 30 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने 4 और जसप्रीत बुमराह न 2 विकेट चटकाए.
साउथ अफ्रीका की आधी टीम 135 रन पर लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की आधी टीम 135 रन पर पवेलियन लौट गई. वरुण चक्रवर्ती ने अपने तीसरे ओवर में बैक टू बैक विकेट चटकाए. उन्होंने पहले एडेन मारक्रम को आउट किया, फिर अगली ही गेंद पर डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया.
साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, रीजा हेंड्रिक्स 13 रन बनाकर आउट
साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में 69 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. रीजा हेंड्रिक्स 13 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया.
आरोप लगाना कांग्रेस पार्टी के DNA में है: CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "आरोप लगाना कांग्रेस पार्टी के DNA में है. उन्होंने तो यह भी कहा था कि राम सेतु काल्पनिक है."
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा 233 रन का लक्ष्य
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने पांचवें टी-20 मुकाबले में 233 रन का लक्ष्य दिया है. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया. हार्दिक 63 तो तिलक 73 रन बनाकर आउट हुए.
तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ी फिफ्टी
तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने भारत को 200 रन के करीब पहुंचा दिया है.
सूर्यकुमार यादव फिर रहे फ्लॉप, महज 5 रन बनाकर हुए आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें कॉर्बिन बॉश ने मिलर के हाथों कैच आउट कराया. इस समय भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन है.
सरकार की शह के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता... कफ सिरप मामले पर बोले शिवपाल यादव
कफ सिरप मामले पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "सरकार की शह के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता और कई लोगों की जान चली गई है. इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को करनी चाहिए ताकि इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके..."
भारत को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 37 रन बनाकर आउट
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें व आखिरी टी-20 मुकाबले में 97 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. संजू सैमसन को 37 रन के स्कोर पर जॉर्ज लिंडे ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट
भारत को पांचवें टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला झटका लगा है. खतरनाक दिख रहे अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश ने क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई. अभिषेक ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया.