एक्ट्रेस बनने वाली शक्ल नहीं है तुम्हारी! Neena Gupta ने बेटी मसाबा को सुनाया कड़वा सच, खूब रोई थी एक्ट्रेस
‘वध 2’ की चर्चा के बीच नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने मसाबा को एक्टिंग से रोक दिया था. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उसके लिए लीड रोल पाना आसान नहीं होता.;
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'वध 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वे लीड रोल में संजय मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं. नीना गुप्ता न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वे फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की मां भी हैं. हाल ही में ANI पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश से बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा के बारे में बहुत कुछ बताया. उन्होंने खुलासा किया कि मसाबा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी. लेकिन नीना को लगता था कि बॉलीवुड में मसाबा के लिए यह आसान नहीं होगा इसलिए उन्होंने मसाबा को एक्ट्रिंग से रोक दिया. इसके लिए उन्हें अपनी बेटी के सामने थोड़ी सख्त और क्रूर मां बनना पड़ा.
नीना ने बताया कि उन्होंने मसाबा को बहुत साफ और कड़वा सच कहा. उन्होंने मसाबा से कहा, 'तुम्हारी शक्ल और बॉडी ऐसी है कि हिंदी फिल्मों में कोई तुम्हें हीरोइन नहीं बनाएगा. तुम में लीड एक्ट्रेस वाली वो खास बात नहीं है.' नीना को पता था कि यह बात मसाबा के लिए बहुत दर्दनाक होगी, लेकिन वे चाहती थीं कि मसाबा हकीकत समझे. उन्होंने आगे कहा कि अगर मसाबा को सिर्फ कैरेक्टर रोल करने हैं, तो जाओ और इंडस्ट्री में धक्के खाओ. क्योंकि वह खुद इन चीजों से गुजरी थी और नहीं चाहती थी कि मसाबा भी यह सब झेले. लेकिन जब नीना ने मसाबा की एक्टिंग देखी, तो उन्हें बहुत रोना आ गया.
इस सीरीज में काम किया है मसाबा ने
एक्टिंग की बात करें तो मसाबा ने अपनी मां नीना के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' में काम किया. यह सीरीज 2020 में आई थी और इसमें मसाबा और नीना ने खुद को ही प्ले किया था. यह एक फिक्शनल लेकिन रियल लाइफ पर आधारित मजेदार कहानी थी, जिसमें फैशन, फैमिली और बॉलीवुड की दुनिया दिखाई गई. इस सीरीज से मसाबा ने एक्ट्रिंग में एंट्री की. इसके अलावा वे कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं, जैसे मॉडर्न लव मुंबई. नीना ने यह भी मजाक में कहा कि वे सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले डरती हैं मसाबा से। अगर उन्हें कोई पोस्ट पसंद नहीं आती, तो मसाबा सीधे गुस्सा होकर कहती हैं कि उसे डिलीट कर दो. नीना ने हंसते हुए कहा, 'मैं अगर किसी से डरती हूं, तो वो मसाबा है.'
कौन हैं मसाबा गुप्ता?
अब बात करते हैं मसाबा गुप्ता की. मसाबा एक बहुत फेमस फैशन डिजाइनर हैं. उनका ब्रांड 'हाउस ऑफ मसाबा' काफी पॉपुलर है, जहां वे खूबसूरत प्रिंट्स, बोल्ड कलर्स और इंडियन-वेस्टर्न फ्यूजन वाले कपड़े बनाती हैं. लोग उन्हें 'क्वीन ऑफ प्रिंट्स' भी कहते हैं. मसाबा का जन्म 1 2 नवंबर 1989 को हुआ था. वे नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं. उन्होंने अपनी फैशन लेबल 2009 में शुरू की और बहुत कम उम्र में ही नाम कमाया. मसाबा न सिर्फ फैशन डिजाइनर हैं, बल्कि एक्टर, एंटरप्रेन्योर और ब्यूटी ब्रांड लवचाइल्ड की फाउंडर भी हैं. वे अपनी मां नीना से बहुत करीब हैं और दोनों की दोस्ती-मदर-डॉटर बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद आती है.