Raveena Tandon को क्यों मांगनी पड़ी Yami Gautam से आधी रात में माफी? फोन कर के कह दी ये बात
'धुरंधर' की सफलता के बीच रवीना टंडन ने फिल्म की जमकर तारीफ की और मजाक में यामी गौतम से माफी मांग ली. 1300 करोड़ की कमाई के बाद अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी रिलीज के लिए तैयार है.;
फिल्म 'धुरंधर' अभी भी लोगों की जुबान पर बनी हुई है, भले ही यह दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी के साथ आई थी और रिलीज के कई महीने बाद भी इसकी चर्चा थम नहीं रही है. एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में इस फिल्म को देखा और वे इतनी ज्यादा प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत आदित्य धर की पत्नी, एक्ट्रेस यामी गौतम को फोन कर दिया. रवीना ने यामी से माफी मांगी और मजाक में कहा कि अब उन्हें आदित्य पर भी अपना ध्यान बांटना पड़ेगा.
रवीना ने ज़ूम स्पॉटलाइट पॉडकास्ट में इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया, 'मैंने 'धुरंधर' देखी और फिर यामी गौतम को फोन करके कहा, 'मुझे माफ करना मैं अब आपके पति की सबसे बड़ी फैन हो गई हूं. आपको मेरा अटेंशन अपने पति के साथ शेयर करना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि असली हीरो तो आदित्य ही हैं. उन्होंने वो कमी पूरी कर दी जो पहले महसूस हो रही थी.'
क्या कहा रवीना ने?
रवीना ने आगे कहा कि आजकल 'पुष्पा', 'केजीएफ' और 'धुरंधर' जैसी फिल्में देखकर दर्शकों को बहुत संतुष्टि मिल रही है. फिल्मों में हीरो असली हीरो जैसा दिखता है मजबूत, देशभक्त और देश की समस्याओं से सीधे टकराने वाला. हीरो अब सचमुच हीरो बनकर उभर रहा है, जो देश की सुरक्षा और चुनौतियों पर बात करता है. पॉडकास्ट में जब रवीना को बताया गया कि रणवीर सिंह खुद को उनका बहुत बड़ा फैन मानते हैं, तो वे जोर से हंस पड़ीं.
किस पर बेस्ड है फिल्म?
रवीना ने कहा कि जब रणवीर सिर्फ 10 साल के थे, तब वे उन्हें एक कामुक गाने में देखने आए थे. लेकिन अब 'धुरंधर' में रणवीर का एक्टिंग उन्हें बहुत पसंद आया. उन्होंने आदित्य धर को जीनियस बताया और कहा कि वे वाकई कमाल के डायरेक्टर हैं. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अली खान, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया है. 'धुरंधर' के बारे में थोड़ा और बताएं तो यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो कराची के लयारी इलाके की बैकग्राउंड पर बनी है. फिल्म में कंधार विमान हाईजैक, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमले जैसी बड़ी आतंकी घटनाओं से जुड़े गुप्त खुफिया ऑपरेशनों की कहानी दिखाई गई है.
कब रिलीज होगा सेकंड पार्ट?
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाल कर दिया दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसमें भारत में ही 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन है. यह किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।फिल्म की सफलता इतनी जबरदस्त है कि इसका सीक्वल भी जल्द आ रहा है. 'धुरंधर: द रिवेंज' नाम की यह दूसरी फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस सीक्वल में भी रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे और यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी.