Kritika Kamra किससे कर रही हैं शादी? जानिए Gaurav Kapur का करियर, पहली शादी, नेटवर्थ; कभी इस एक्टर के प्यार में थी एक्ट्रेस
कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर मार्च-अप्रैल 2026 में शादी कर सकते हैं. गौरव कपूर का करियर, पहली शादी, नेटवर्थ और कृतिका का करण कुंद्रा से ब्रेकअप फिर चर्चा में है.;
एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) जल्द ही अपने पार्टनर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर ने फैंस को बहुत खुशी दी है. कृतिका के फैंस काफी लंबे समय से इस खास पल का इंतजार कर रहे थे. दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब अपना रिश्ता और मजबूत करके शादी करने का फैसला किया है. इस खबर के आने के बाद से लोग गौरव कपूर के बारे में ज्यादा-ज्यादा जानना चाहते हैं. आइए, हम उनके जीवन, करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी के बारे में.
गौरव कपूर खेल जगत में बहुत पॉपुलर नाम हैं. वे न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि क्रिकेट से जुड़े कई बड़े प्रोग्राम्स के होस्ट भी रहे हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20' शो के लीड प्रेजेंटर थे. इसके अलावा, वे यूट्यूब पर बहुत पॉपुलर शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के होस्ट हैं. इस शो में रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, स्मृति मंधाना, स्टीव स्मिथ और अभिनव बिंद्रा जैसे बड़े-बड़े खेल सितारे आ चुके हैं. उनका अंदाज़ बहुत आकर्षक और मजेदार होता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. लेकिन गौरव के बारें में बात करें से पहले जान लेते है कृतिका कामरा का पास्ट जब वह करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थी.
कीर्तिका-करण का रिश्ता
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और रोमांटिक जोड़ियों में से एक था. दोनों का प्यार 2009 में शुरू हुआ था, जब वे एक साथ 'कितनी मोहब्बत है' नाम के सीरियल में काम कर रहे थे. इस शो में कृतिका ने अरोही का रोल प्ले किया था और करण ने उनके ऑपोजिट लीड रोल निभाया था. शो के सेट पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी जल्द ही ऑफ-स्क्रीन में बदल गई. दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई और वे टीवी के पावर कपल कहलाने लगे. दोनों ने कुछ साल लगभग 2-3 साल तक डेट किया. इस दौरान वे काफी क्लोज थे, साथ समय बिताते थे और इंडस्ट्री में उनका नाम बहुत जुड़ा हुआ था.
ब्रेकअप की वजह क्या थी?
कृतिका और करण का ब्रेकअप 2011-2012 के आसपास हुआ. कृतिका ने कई इंटरव्यू में बताया कि ब्रेकअप में कोई बड़ी लड़ाई या झगड़ा नहीं था. बस दोनों की करियर बहुत बिजी हो गई थी नए-नए शो, काम का प्रेशर और शेड्यूल की वजह से रिश्ते को समय नहीं दे पाए. वे धीरे-धीरे दूर हो गए. कृतिका ने एक बार कहा था कि करण ने कभी प्रपोज नहीं किया या शादी के बारे में बात नहीं की, जिससे उन्हें लगा कि रिश्ता आगे नहीं बढ़ रहा. एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी आया कि शो के दौरान या बाद में करण का किसी और के साथ किस करने का किस्सा चर्चा में आया था, लेकिन मुख्य वजह करियर और कम्युनिकेशन की कमी ही बताई जाती है. अब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं कृतिका कामरा ने 2025 में अपना रिलेशनशिप गौरव कपूर (क्रिकेट प्रेजेंटर और यूट्यूबर) के साथ ऑफिशियल किया है, और खबरों के मुताबिक वे मार्च-अप्रैल 2026 में शादी करने वाले हैं.
गौरव कपूर का करियर कैसे शुरू हुआ?
गौरव ने बहुत कम उम्र में अपना करियर शुरू किया था. मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने एक एफएम रेडियो स्टेशन पर रेडियो जॉकी के रूप में काम शुरू किया. उसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर अनु मल्होत्रा और मिनी माथुर के साथ 'इंडियन हॉलिडे' नाम का यात्रा कार्यक्रम होस्ट किया। चैनल वी पर वीजे बनकर भी उन्होंने काफी नाम कमाया. 2003 में गौरव ने फिल्मों में एंट्री की राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना मना है' से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने तनीषा मुखर्जी की फिल्म 'श्श्श्श्श्श्' में विलेन का रोल किया. उन्होंने 'अगली और पागली', 'राम गोपाल वर्मा की आग', 'ए वेडनेसडे' जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन असली पहचान उन्हें क्रिकेट से जुड़े शो से मिली. 2008 से 2017 तक उन्होंने 'एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20' होस्ट करके IPL को कवर किया. 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शुरू किया, जो आज भी बहुत हिट है. 2018 में वे क्रिकबज़ लाइव के एंकर भी बने.
एजुकेशन और शुरुआती जीवन
गौरव कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग माउंट सेंट मैरी स्कूल से पूरी की. उसके बाद दिल्ली के ही श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान से ही वे मीडिया और एंटरटेनमेंट की तरफ आकर्षित थे, जिसने उनके करियर की नींव रखी. गौरव की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उन्होंने पहले एक्ट्रेस किरत भट्टल से शादी की थी. यह शादी 3 नवंबर 2014 को चंडीगढ़ में हुई थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और 2021 में दोनों का तलाक हो गया. अब गौरव कृतिका कामरा के साथ हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. अब वे शादी की तरफ बढ़ रहे हैं.
शादी की खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव कपूर और कृतिका कामरा मार्च 2026 के अंत या अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं. हिंदुस्तान टाइम्स जैसी कई जगहों पर यह खबर आई है कि शादी मुंबई में होगी. दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ यह खास मौका मनाएंगे. शादी के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक बड़ा रिसेप्शन भी प्लान किया जा रहा है. अभी तक दोनों ने खुद कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों से फैन्स बहुत एक्साइटेड हैं.
Instagram: gauravkaps, kkamra
बिजनेस और कमाई
गौरव सिर्फ होस्टिंग तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने जुलाई 2017 में कम्यून आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की, जो परफॉर्मिंग आर्ट्स पर फोकस करती है. इसमें अंकुर तिवारी और रोशन अब्बास उनके पार्टनर हैं. इससे पहले उन्होंने ओक ट्री क्रिएटिव सॉल्यूशंस नाम की स्पोर्ट्स मीडिया और प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की थी. उनकी नेट वर्थ की बात करें तो विभिन्न रिपोर्ट्स में इसे 40 से 56 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है. उनकी मुख्य कमाई इवेंट होस्टिंग, क्रिकेट एंकरिंग, यूट्यूब शो और बिजनेस से आती है.