Bigg Boss 18 के Rajat Dalal ने की सीक्रेट शादी, शेयर की तस्वीरें, लेकिन कौन हैं पत्नी?

Bigg Boss 18 और The 50 शो से चर्चित रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि उन्होंने दुल्हन का चेहरा और नाम अभी तक रिवील नहीं किया, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है.

Rajat Dalal Got married his girlfriend(Image Source:  Instagram: rajat_9629 )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 29 March 2026 4:08 PM IST

रजत दलाल (Rajat Dalal), जो 'बिग बॉस 18' और 'द 50' शो से मशहूर हुए हैं, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है. रियलिटी टीवी के इस स्टार ने रविवार को अपनी शादी की कुछ बहुत खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. जिससे उनके सभी फैंस हैरान रह गए. तस्वीरों में रजत दलाल पारंपरिक दूल्हे वाले कपड़ों में बेहद खुश और हैंडसम लग रहे थे. उनकी दुल्हन भी बहुत सुंदर लग रही थीं और दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह फिट बैठते नजर आ रहे थे.

शादी की ये तस्वीरें किसी कहानी या परीकथा जैसी लग रही थीं. खास बात यह है कि रजत अभी अपनी पत्नी का नाम या चेहरा किसी को नहीं बता रहे हैं. उन्होंने अपनी दुल्हन की पहचान अभी सीक्रेट रखने का फैसला किया है. तस्वीरों में यह न्यूली मैरिड एक शांत नदी के किनारे खड़े होकर पोज देता दिख रहा है. आसपास का माहौल बहुत शांत और रोमांटिक था.  

रजत दलाल ने शादी की खुशी शेयर की

रविवार को रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दुल्हन के साथ कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज पोस्ट कीं. इन तस्वीरों से फैंस को उनके छोटे और खास शादी की झलक मिली, जिसमें सिर्फ उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ हिंदी में एक प्यारा कैप्शन लिखा, 'जीवन के एक नए चरण की शुरुआत.' इसके अलावा रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक छोटा वीडियो मैसेज भी शेयर किया. उसमें उन्होंने इमोशनल होकर कहा, 'जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं. जिस तरह से आप सबने मुझे प्यार दिया, साथ दिया और मुझे इतना आगे तक पहुंचाया, उसके लिए धन्यवाद. मेरे सारे छोटे भाई, बड़े भाई मुझे अपना आशीर्वाद जरूर देना.' 

सेलिब्रिटी दोस्तों ने दी बधाई

रजत दलाल की शादी की खबर सुनकर उनके कई रियलिटी शो के दोस्तों ने उन्हें बधाई दी. 'द 50' शो में रजत के साथ रह चुकीं निक्की तंबोली ने लिखा, 'बधाई हो @rajat_9629, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं…… हमेशा खुश रहो.' फैसल शेख (फैसु) ने कमेंट किया, 'बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे भाई.' उर्वशी ढोलकिया ने कहा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.' 'बिग बॉस 18' की कशिश कपूर ने हैरानी और खुशी के साथ लिखा, 'अरे वाह! आपकी शादी हो गई...ओह माय गॉड बधाई हो.' 

रजत दलाल की पत्नी कौन हैं?

अभी तक रजत दलाल ने अपनी पत्नी का नाम या फोटो सार्वजनिक नहीं किया है. कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही उनकी पत्नी बनने वाली है. बाद में उन्होंने यह बात मजाक बताई थी, लेकिन उनके इस बयान से फैंस को शक हो गया था कि उनके रिश्ते में कुछ गंभीर चल रहा है. अब जब उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं कि आखिर रजत दलाल की पत्नी कौन हैं. उम्मीद है कि जल्द ही रजत अपनी पत्नी का नाम और चेहरा सबके साथ शेयर करेंगे.  फिलहाल तो पूरे फैंस रजत दलाल और उनकी नई दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. हम भी रजत दलाल को उनकी नई जिंदगी की बहुत-बहुत बधाई देते हैं. 

Similar News