कौन है Lakshay Jaggi? जिन्होंने अवॉर्ड लेते हुए एक्ट्रेस रकुल प्रीत को किया इग्नोर, सोशल पर वायरल हो रहा वीडियो
IBA अवॉर्ड्स फंक्शन का एक छोटा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी एक्ट्रेस रकुल प्रीत की तरफ बिना देखे अवॉर्ड लेकर चले जाते हैं.
IBA अवॉर्ड्स के मंच से एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिटनेस इंफ्लुएंसर Lakshay Jaggi अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचते हैं, लेकिन वहां मौजूद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर कर चले जाते हैं. बस यही मोमेंट इंटरनेट पर बहस का कारण बन गया. कुछ सेकंड की इस क्लिप पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.
ऐसे में अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं लक्ष्य जग्गी, जिनका यह वीडियो इतना चर्चा में है? सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाले लक्ष्य फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं.
लक्ष्य जग्गी का वीडियो क्यों हो रहा वायरल?
IBA अवॉर्ड्स फंक्शन का एक छोटा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में फिटनेस इंफ्लुएंसर लक्ष्य जग्गी अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचते हैं, लेकिन वहां मौजूद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर कर चले जाते हैं. बस यही मोमेंट इंटरनेट पर बहस का कारण बन गया. कुछ सेकंड की इस क्लिप पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.
क्या-क्या बोल रहे यूजर्स?
वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा 'किसी ने उससे कहा कि रकुल पाकिस्तानी है और भाई ने ठान ली कि पाकिस्तानियों से कभी हाथ नहीं मिलाऊंगा, बिल्कुल नहीं. एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया ' पता नहीं क्यों? उसने ऐसा रिएक्ट किया. रकुल उस आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही है.'
लक्ष्य ने बताया क्यों किया एक्ट्रेस को इग्नोर?
विवाद बढ़ता देख लक्ष्य जग्गी ने खुद एक वीडियो पोस्ट कर सफाई दी. उन्होंने बताया कि उनसे पहले एक महिला स्टेज पर अवॉर्ड लेने गई थीं और उस दौरान रकुल ने उनसे हैंडशेक नहीं किया. यही देखकर उन्हें लगा कि शायद इवेंट में हाथ मिलाने का रिवाज नहीं है. इसलिए उन्होंने अवॉर्ड लिया और बिना किसी रिएक्शन के स्टेज से उतर गए. लक्ष्य के मुताबिक, उनका इरादा किसी को इग्नोर करने का नहीं था, बल्कि वह सिर्फ मंच के माहौल को देखकर वैसा ही बिहेव कर रहे थे.
कौन है लक्ष्य जग्गी?
लक्ष्य जग्गी फिटनेस इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं. उनके सोशल मीडिया पर चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जिम टिप्स, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियोज और मोटिवेशनल कंटेंट के अलावा वह रियल लाइफ से जुड़े मजेदार क्लिप्स भी शेयर करते हैं. वह कई मशहूर यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स जैसे आरुष भोला और लक्ष्य चौधरी के करीबी दोस्त भी बताए जाते हैं. इसी वजह से उनकी हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है.