Nagarjuna को ऑफर हुआ था रहमान डकैत का रोल? साउथ स्टार ने तोड़ी चुप्पी; कहा- मैं करना चाहता था
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के दमदार रोल को लेकर फैली अफवाह पर नागार्जुन ने खुद सफाई दी है. वहीं कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि कैसे मुश्किलों के बाद अक्षय ने यह रोल स्वीकार किया.;
अक्षय खन्ना (Akhaye Khanna) ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रहमान डकैत का रोल करके सबका दिल जीत लिया. उनका किरदार इतना दमदार और यादगार था कि लोग आज भी उसकी तारीफ करते नहीं थकते. फिल्म रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर काफी चर्चा हुई, और हाल ही में एक अफवाह फैली कि इस रोल का ऑफर सबसे पहले साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन को दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
अब नागार्जुन ने खुद इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है. वो इस समय विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने साफ-साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने बताया, 'नहीं जी, मुझे यह रोल ऑफर ही नहीं किया गया. हां, मैं तो चाहता था कि मुझे यह रोल मिलता!" नागार्जुन ने फिल्म की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' एक शानदार फिल्म है.
कैसे हुई थी अक्षय की कास्टिंग?
आदित्य धर का डायरेक्शन कमाल का है. उन्हें आदित्य की पिछली फिल्म उरी भी बहुत पसंद आई थी. पूरी फिल्म में सभी एक्टर्स ने जबरदस्त काम किया है, और अक्षय खन्ना तो सचमुच कमाल के थे. नागार्जुन ने सीक्वल का इंतजार जाहिर किया और पूरी टीम को एक और बड़ी हिट फिल्म की शुभकामनाएं दीं. नागार्जुन अभी अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं कर रहे. फिल्म को बहुत खास और परफेक्ट बनाना चाहते हैं. 'धुरंधर' जैसी सफलता के बाद अब दर्शक इंटरनेशनल लेवल की कहानियां देखना चाहते हैं, और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं.
IMDB
क्या बताया था मुकेश छाबड़ा ने?
दूसरी तरफ, यह भी पता चला कि अक्षय खन्ना को यह रोल शुरू में मिलने में थोड़ी मुश्किल हुई थी. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने अक्षय खन्ना का नाम रहमान दकैत के लिए सुझाया, तो डायरेक्टर आदित्य धर और टीम को थोड़ा शक हुआ. उन्हें लगा कि शायद यह बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी सोच है. लेकिन मुकेश छाबड़ा को पूरा भरोसा था कि अक्षय इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं.
IMDB
ये भी पढ़ें :क्या है Hardik Pandya के स्पेशल टैटू का मतलब? 'M'अल्फबेट के साथ क्यों बनवाया है लेपर्ड
स्क्रिप्ट सुनते ही क्या बोले थे एक्टर?
मुकेश ने बताया कि अक्षय खन्ना से पहली बार फोन पर बात हुई, तो शुरुआत अच्छी नहीं रही. अक्षय ने उन्हें पहले तो डांट लगाई और कहा, 'क्या पागल हो गए हो? क्योंकि उस समय अक्षय ने फिल्म 'छावा' भी नहीं देखी थी. लेकिन मुकेश ने हार नहीं मानी, उन्होंने बस इतना कहा कि एक बार स्क्रिप्ट जरूर सुन लें, उसके बाद मना करना.' आखिरकार अक्षय मान गए और स्क्रिप्ट सुनी. सुनते ही उनकी पहली प्रतिक्रिया थी – "फ़**क, यह तो बहुत अच्छी है! इसमें बड़ा मजा आएगा.' बस यहीं से बात आगे बढ़ी और अक्षय ने यह रोल स्वीकार कर लिया. उनका परफॉर्मेंस देखकर आज सब मानते हैं कि यह फैसला कितना सही था. अब बात धुरंधर 2 की तो, पहली फिल्म के अंत में सीक्वल का ऐलान हो चुका है. 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. यह फिल्म यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी, क्योंकि दोनों ही एक ही दिन यानी 19 मार्च को आने वाली हैं.