27 साल बाद रिश्ते में दरार! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते Vijay Thalapathy की पत्नी ने दिया तलाक
27 सालों तक मजबूत माने जाने वाले रिश्ते में अब दरार की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच Vijay Thalapathy की पत्नी ने तलाक का फैसला लिया है.
विजय थलापति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. एक फैन और स्टार की दिलचस्प प्रेम कहानी से शुरू हुआ यह रिश्ता अब खत्म होने के कगार पर है. दरअसल 27 साल बाद उनकी पत्नी संगीता ने डाइवोर्स फाइल कर दिया है. दोनों के रिश्ते में काफी लंबे समय से खटास चल रही थी.
वहीं, पत्नी ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक विजय ने इस मामले में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. 27 साल पुराने इस रिश्ते में आई दरार ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
क्या है मामला?
संगीता ने विजय थलापति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्ज़ाम लगाया है. उनका कहना है कि साल 2021 में पहली बार उन्हें पता चला था कि एक्टक का अफेयर एक एक्ट्रेस के साथ है. इतना ही नहीं, संगीता ने कहा कि विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह इस रिश्ते को खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस कारण से उन्होंने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है.
कैसे शुरू हुई विजय-संगीता की लव स्टोरी?
विजय और संगीता की लव स्टोरी किसी ब्लॉकबस्टर मूवी की कहानी जैसी लगती है. संगीता विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. वह विजय को चिट्ठियां लिखकर अपने प्यार का इजहार करती थी. एक दिन उन्होंने एक्टर से मिलने का फैसला किया और सीधा लंदन से चेन्नई जा पहुंची. खबरों के अनुसार, उन्होंने पता लगाया कि विजय की फिल्म की शूटिंग कहां चल रही है और फिर सेट पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. संगीता की यह दीवानगी विजय को छू गई. वहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो समय के साथ गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया.
शादी से कपल के कितने हैं बच्चे?
प्यार में पड़ने के बाद दोनों के परिवार की रज़ामंदी के बाद साल 1999 में विजय और संगीता ने शादी रचाई. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जेसन संजय, दिव्या साशा है.
कौन-सी है विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म?
'जन नायकन' विजय थलापति की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. इस फिल्म को दोबापा सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया है. पहले यह मूवी 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है.