Urmila Matondkar की 8 बेस्ट फिल्में, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस बना दिया

उर्मिला मातोंडकर ने चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर सुपरस्टार और क्रिटिक्स की चहेती एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय किया.यहां जानिए उनकी 8 ऐसी फिल्में, जिन्होंने बॉलीवुड में उनकी वर्सेटाइल पहचान बनाई.;

( Image Source:  Instagram: urmilamatondkarofficial, IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 4 Feb 2026 6:20 AM IST

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) बॉलीवुड की सबसे बहुमुखी और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपनी शुरुआत की और 90 के दशक में 'रंगीला' जैसी सुपरहिट फिल्म से सुपरस्टार बन गईं. उर्मिला ने डांस, रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, क्राइम और ड्रामा. हर तरह की फिल्मों में कमाल किया. उनकी एक्टिंग में गहराई, एक्सप्रेशन्स और डेडिकेशन हमेशा नजर आता है. उन्होंने कई बार क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को इंप्रेस किया, खासकर राम गोपाल वर्मा की फिल्मों में.

उनकी कई फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं और लोग उन्हें देखकर उनकी वर्सेटाइलिटी की तारीफ करते हैं. उर्मिला का करियर संघर्ष, सफलता और साहस की मिसाल है. वे सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि बेहद सशक्त एक्ट्रेस रहीं. उनकी 8 बेस्ट फिल्में चुनना मुश्किल है, लेकिन यहां सबसे पॉपुलर और क्रिटिकली अप्लॉडेड वाली लिस्ट है, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं. 

रंगीला (Rangeela - 1995)

ये उर्मिला की सबसे आइकॉनिक फिल्म है. इसमें वे मिली नाम की एक लड़की बनीं जो बॉलीवुड स्टार बनना चाहती है. आमिर खान और जैकी श्रॉफ के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी. गाने जैसे 'रंगीला रे', 'तन्हा तन्हा' और 'प्यार जाने कैसा है' आज भी हिट हैं. उर्मिला का डांस, स्टाइल और एनर्जी ने उन्हें 'रंगीला गर्ल' बना दिया. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और 90s की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार है. 

IMDB

सत्या (Satya - 1998)

राम गोपाल वर्मा की ये क्राइम ड्रामा मास्टरपीस है. उर्मिला ने विद्या का रोल किया एक साधारण लड़की जो गैंगस्टर सत्या (जेडी चक्रवर्ती) से प्यार करती है. उनकी परफॉर्मेंस बहुत नैचुरल और इमोशनल थी. फिल्म को इंडियन सिनेमा की बेस्ट क्राइम फिल्मों में गिना जाता है. उर्मिला को फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था. 

IMDB

कौन? (Kaun? - 1999)

ये एक सस्पेंस थ्रिलर है जहां उर्मिला अकेली घर में हैं और सीरियल किलर की खबर सुनकर डर जाती हैं. पूरी फिल्म सिर्फ उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स पर टिकी है. उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि दर्शक रूह कांप जाता है. ये छोटी लेकिन पावरफुल फिल्म है और उर्मिला की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है. हालांकि यह फिल्म इतनी सस्पेंस से भरी है कि इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को हिला के रख देगा.

IMDB

भूत (Bhoot - 2003)

हॉरर फिल्म में उर्मिला ने स्वाति का रोल किया, जो भूत से पीड़ित हो जाती है. उनकी पॉजेस्ड सीन इतने डरावने और रियल थे कि लोग थिएटर में चिल्ला उठे. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. उर्मिला ने दिखाया कि हॉरर में भी वे कितनी कमाल कर सकती हैं. 

IMDB

एक हसीना थी (Ek Hasina Thi - 2004)

ये रिवेंज ड्रामा है जहां उर्मिला एक साधारण लड़की से बदला लेने वाली खतरनाक औरत बन जाती हैं. उनकी ट्रांसफॉर्मेशन कमाल की थी. पहले इनोसेंट, फिर रूथलेस. फिल्म में उन्होंने बहुत रिस्की रोल लिया और क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की. ये उनकी वर्सेटाइलिटी का शानदार उदाहरण है. 

IMDB

पिंजर (Pinjar - 2003)

पार्टिशन की बैकग्राउंड वाली ये फिल्म बहुत इमोशनल है. उर्मिला ने पूरो का किरदार निभाया जो अपना गांव पंजाब जाती है. लेकिन आपसी रंजिश का शिकार हो जाती है. पार्टिशन से पहले एक मुस्लिम परिवार उसका अपहरण करता है और मज़बूरी वश उसे शादी कर रहना पड़ता है. यह फिल्म इतनी दमदार है की किसी को भी रुला सकती है. उनकी परफॉर्मेंस बहुत संवेदनशील और पावरफुल थी. फिल्म क्रिटिकली बहुत सराही गई और उर्मिला की एक्टिंग ने दिल जीत लिया. 

IMDB

 जुदाई (Judaai - 1997)

ये फेमिली ड्रामा-कॉमेडी है जहां उर्मिला ने जहांवी का रोल किया. एक अमीर लड़की जो अपनी ही कंपनी में काम करने वाले शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ती है और उसे पाने के लिए एक करोड़ में उसकी पत्नी से खरीद लेती है. इस फिल्म में अनिल कपूर और उर्मिला की केमिस्ट्री अच्छी शानदार है. फिल्म कमर्शियली हिट रही और उर्मिला की क्यूटनेस और एक्टिंग दोनों चली. 

IMDB

मैंने गांधी को नहीं मारा (Maine Gandhi Ko Nahin Mara - 2005)

ये एक सोशल ड्रामा है जहां उर्मिला ने एक प्रोफेसर का रोल किया जो गिल्ट में जी रही है. उनकी परफॉर्मेंस बहुत गहरी और इमोशनल थी. फिल्म क्रिटिक्स की फेवरेट रही और उर्मिला को कई अवॉर्ड्स मिले. ये उनकी सीरियस एक्टिंग का अच्छा उदाहरण है. 

Similar News