कब है The 50 शो का ग्रैंड फिनाले? ये रहे टॉप 20 कंटेस्टेंट्स, फिर ये खिलाड़ी जीत सकता है ट्रॉफी

The 50 शो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रजत दलाल की बढ़ती नजदीकियों से लेकर शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट्स की वापस तक, हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है.;

( Image Source:  x-@Pari_KiDuniya and instagram-@colorstvme )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 18 Feb 2026 1:03 PM IST

रियलिटी शो The 50 शो ने शुरुआत से ही ड्रामा, दोस्ती, टास्क और ट्विस्ट के दम पर दर्शकों को बांधे रखा. कल के एपिसोड में टास्क जीतकर उर्वशी और आरुषि चावला ने महल के अंदर दोबारा एंट्री ले ली है. वहीं, इस हफ्ते बेबिका को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसके अलावा, रजत संग चाहत की नजदीकियां और घर में बदलते इक्वेशन से ऑडियंस को मजा रहा है. 

अब इस खबर है कि शो का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही दिनों दूर है. टीवी अपडेट्स के लिए मशहूर प्लेटफॉर्म फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने शो को यहीं खत्म करने का फैसला किया है.

कौन हैं टॉप 20 कंटेस्टेंट्स?

फिनाले से पहले जिन 20 नामों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, उनमें सबसे पहले प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, युविका, हामिद बर्कज़ी, सिवेत तोमर, रजत दलाल, मनीषा रानी, ​​सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, रिद्धि डोगरा, कृष्णा शोरफ, लक्ष्य, लवकेश कटारिया, काका, विक्रांत, वंशज, मिस्टर फैसू, शाइनी, उर्वशी ढोलकिया और आखिर में अर्चना गौतम शामिल है. 

ये भी पढ़ें :90s की ग्लैमरस स्टार Suman Ranganathan: 11 फ्लॉप्स, तलाक और डिप्रेशन के बाद अब कहां हैं रहमान डकैत की एक्ट्रेस?

कब होगा फिनाले?

रिपोर्ट्स की मानें, तो कल यानी 19 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होगा. हालांकि चैनल की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन फिनाले की तैयारियां जोरों पर बताई जा रही हैं. 50 दिनों के फॉर्मेट की उम्मीद कर रहे फैंस के लिए यह खबर थोड़ा चौंकाने वाली जरूर है.

किसके जीतने के सबसे ज्यादा चांस?

इस लिस्ट और एंटरटेनमेंट और गेम प्लान के हिसाब से बात करें तो प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे जैसे मजबूत खिलाड़ी शुरुआत से ही चर्चा में रहे हैं. क्योंकि टॉप वन में प्रिंस नरूला का नाम है, तो अगर यह लिस्ट सही निकलती है, तो प्रिंस अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आएंगे. वह इस शो से पहले तकरीब 4-5 शोज के विनर रह चुके हैं. 

Similar News