The 50: आपस में भिड़े अर्चना और शिवेत, दिग्विजय राठी के बाद अब Rajat Dalal के निशाने पर कौन?

The 50 के हालिया एपिसोड में जहां एक तरफ दिग्विजय राठी के अचानक बाहर होने से सभी खिलाड़ी चौंक गए. वहीं दूसरी तरफ अर्चना गौतम और शिवेत तोमर के बीच हुई भिड़ंत ने माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया.

( Image Source:  instagram-@jiohotstarreality )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 17 March 2026 7:29 PM IST

रियलिटी शो The 50 में हर दिन गेम का रंग बदल रहा है, लेकिन इस बार जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया. एक तरफ अर्चना गौतम और शिवेत के बीच हुई टक्कर ने माहौल गरमा दिया, तो दूसरी तरफ दिग्विजय राठी के अचानक बाहर होने से पूरे गेम का बैलेंस बिगड़ गया. जो मुकाबला अब तक सिर्फ रणनीति का था, वह अब पर्सनल टकराव में बदलता नजर आ रहा है.

इसी बीच सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब अगला निशाना कौन होगा? दिग्विजय के जाने के बाद सभी की नजरें राजत दलाल की चाल पर टिक गई हैं. बदलते गठजोड़, बढ़ती टेंशन और अनदेखे ट्विस्ट के बीच The 50 अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर कदम गेम पलट सकता है.

कौन-हुआ शो से आउट?

नतालिया के शो से बाहर होने के बाद दिग्विजय राठी का पत्ता कट गया. रजत की टीम ने उन्हें डेंजर जोन में डाला, जिसके बाद कुछ इस तरह से वोटिंग की गई कि दिग्विजय का सफर खत्म हो गया. दरअसल रजत चाहते थे कि मजबूत खिलाड़ी पहले निकले. साथ ही, उन्होंने दिग्विजय को उनकी टीम के खिलाफ स्ट्रैटजी बनाते पकड़ लिया था.

अर्चना और शिवेत के बीच क्यों हुई लड़ाई?

आज के एपिसोड में एक और मजेदार मोमेंट देखने को मिलेगा, जब अर्चना गौतम शिवेत तोमर से लड़ती हुई नजर आएंगे. दरअसल दोनों के बीच मस्ती भरी पिलो फाइट कब सीरियस हो गई पता ही नहीं चला. जहां अर्चना ने शिवेत के लिए कहा कि उन्होंने जोर से तकिया मारा.

क्या था ‘Dare Ya No Dare’ टास्क?

एपिसोड में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब फॉक्सी ने कृष्णा और नेहल को “Dare Ya No Dare” टास्क के लिए चुना. इस चुनौती में उन्हें स्ट्रेटजैकेट पहनकर और आंखों पर पट्टी बांधकर छह ताले खोलने थे. यह टास्क जितना मुश्किल था, उतना ही रोमांचक भी. जीतने वाले को ₹2,00,000 का फायदा और गेम में बढ़त मिलनी थी, जबकि हारने वाले को नुकसान झेलना पड़ता.

अब कौन होगा शो से आउट?

दिग्विजय के जाने के बाद अब सभी की नजरें रजत दलाल की अगली चाल पर टिकी हैं. कौन उनका अगला टारगेट बनेगा, यह सवाल हर किसी के मन में है. बदलते समीकरण और बढ़ती टेंशन के बीच “The 50” अब और भी ज्यादा दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है. हालांकि, इस बार वह अर्चना गौतम को शो से निकलाने की पूरी कोशिश करेंगे.

Similar News