Awez Darbar और Nagma Mirajkar का हुआ ब्रेकअप? ग्रैंड बर्थडे पार्टी से रही गायब, न ही किया विश

अवेज़ दरबार के जन्मदिन वीडियो में नगमा मिराजकर के नजर न आने से फैंस हैरान हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं.

( Image Source:  Instagram: nagmamirajkar )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 17 March 2026 8:20 PM IST

अवेज़ दरबार (Awez Darbar) की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है. खासकर नेटिज़न्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अब अवेज़ और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) का रिश्ता टूट चुका है? यह सब मंगलवार शाम को शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर मशहूर इन्फ्लुएंसर अवेज़ ने अपने जन्मदिन का एक खास वीडियो शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में अवेज़ अपने बर्थडे केक पर मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखते हैं. साथ में स्क्रीन पर लिखा आता है, 'लगा था बर्थडे अकेले होगा...' यानी उन्हें लग रहा था कि उनका जन्मदिन इस बार अकेले ही कटेगा. लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

परिवार वाले और करीबी दोस्त सब साथ नजर आते हैं. पार्टी की मस्ती, हंसी-खुशी की झलकियां दिखती हैं. फिर टेक्स्ट बदलकर लिखा आता है, 'पर परिवार और दोस्तों ने ऐसा होने नहीं दिया.' यानी परिवार और दोस्तों ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा, सबने मिलकर जन्मदिन को यादगार बना दिया. इस वीडियो में अवेज़ के बिग बॉस 19 के कुछ साथी भी दिखे, जैसे गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज. ये सब देखकर फैंस बहुत खुश हुए, लेकिन एक बात सबकी नजर में आई नगमा मिराजकर कहीं भी नहीं दिखीं. न पार्टी में, न वीडियो में, और न ही उन्होंने अवेज़ को जन्मदिन की कोई विश या पोस्ट किया.

कहां गायब रही नगमा?

अवेज़ ने पोस्ट के कैप्शन में भी कुछ ऐसा लिखा जो और सवाल खड़े कर रहा है. उन्होंने लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और जो नहीं आ पाए, कोई बात नहीं… मैं समझता हूं, कभी-कभी हो जाता है. अगली बार पक्का मिलेंगे आप सभी को प्यार.' यह कैप्शन पढ़कर कई लोगों को लगा कि शायद यह बात नगमा के लिए भी है क्योंकि फैंस ने कमेंट्स में सीधे पूछना शुरू कर दिया, 'नगमा कहां है?" "नगमा को क्यों नहीं बुलाया?" "क्या आप दोनों का ब्रेकअप हो गया?.'

कब शुरू हुई थी लव स्टोरी?

अवेज़ दरबार और नगमा मिराजकर की लव स्टोरी की बात करें तो यह काफी पुरानी और प्यारी है. दोनों की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले 2019 के आसपास शुरू हुई थीं. सोशल मीडिया पर उनकी साथ वाली पोस्ट्स और कमाल की केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया. वे दोनों टिकटॉक पर साथ में ढेर सारे मजेदार वीडियो बनाते थे. जल्दी ही वे लोगों के फेवरेट कपल बन गए. 2020 की शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. रोमांटिक फोटोज और पोस्ट शेयर करके सबको बताया कि हां, हम साथ हैं. उसके बाद 2020-2021 तक वे लगातार साथ नजर आए. डांस वीडियो बनाते, घूमने जाते, यूट्यूब पर व्लॉग डालते और इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़े रहते.

2022 में की थी सगाई 

2022 में तो उन्होंने और बड़ा कदम उठाया और सगाई कर ली. प्रपोजल की वो खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. फैंस बहुत खुश थे कि अब शादी होने वाली है. पिछले साल दोनों ने बिग बॉस 19 में भी साथ एंट्री की थी. शो में उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग की भी बात की थी. सबको लग रहा था कि जल्द ही ये दोनों शादी कर लेंगे।लेकिन अब इस जन्मदिन वाली पोस्ट और नगमा की गैरमौजूदगी ने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया है. फैंस में ब्रेकअप की अफवाहें जोरों पर हैं. अभी तक न अवेज़ ने कुछ क्लियर कहा है, न नगमा ने कोई स्टेटमेंट दिया है. दोनों अभी भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं, लेकिन नगमा का बर्थडे पार्टी में न आना और कोई विश न करना लोगों को बहुत अजीब लग रहा है. 

Similar News