Tanya Mittal करने जा रही हैं शादी? Bigg Boss 19 स्टार के ब्राइडल लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

Bigg Boss 19 फेम Tanya Mittal के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ब्राइडल लुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हालांकि शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

( Image Source:  Instagram: tanyamittalofficial )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) जल्द ही शादी करने वाली हैं या नहीं, इस सवाल ने अभी सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी है. खासकर 'बिग बॉस 19' की इस मशहूर कंटेस्टेंट की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट्स देखकर फैंस और लोग बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. तान्या एक सफल बिजनेस वुमन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अब रियलिटी शो स्टार भी हैं.

उन्होंने अपना लाइफस्टाइल और हैंडमेड प्रोडक्ट्स का ब्रांड 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' शुरू किया है. महाकुंभ 2025 के दौरान उनके वायरल वीडियोज से उन्हें देशभर में बहुत पहचान मिली. इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी तेजी से बढ़ गई. अब बात उन पोस्ट्स की, जिन्होंने शादी की अफवाहें फैला दी हैं. 

वायरल हुआ ब्राइडल लुक  

हाल ही में तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दो खास वीडियो शेयर किए हैं. पहले वीडियो में वो एक खूबसूरत लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में ट्रायल रूम से बाहर आती दिख रही हैं. वो खुशी-खुशी घूमती हैं, जैसे वो उस लहंगे को बहुत पसंद कर रही हों. वीडियो के साथ कैप्शन है- 'और तैयारियां शुरू.' 

फैंस का रिएक्शन 

ये कैप्शन पढ़ते ही फैंस ने सोचना शुरू कर दिया कि कहीं ये उनकी अपनी शादी की तैयारियां तो नहीं हैं. कमेंट्स में लोग लिखने लगे, 'शादी होने वाली है!', 'कब है शादी?', 'बहुत खुश हूं तुम्हारे लिए' वगैरह. दूसरे वीडियो में तान्या नीले रंग के एक और शानदार लहंगे में नजर आईं.  ट्रायल रूम से निकलते हुए वो मजाकिया अंदाज में आसपास के लोगों से कहती हैं, 'तुम लोगों को ऐसा तो नहीं लग रहा कि 'बिग बॉस' फिर से चालू हो गया? ये सुनकर सब हंस पड़ते हैं.

दे दिया बड़ा हिंट 

इस पोस्ट का कैप्शन है, 'ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?. ये 'उन्हें' शब्द ने और सस्पेंस बढ़ा दिया. लोग पूछने लगे कि 'उन्हें' से मतलब किससे है? क्या कोई स्पेशल व्यक्ति है जिसकी पसंद की बात हो रही है?. इन दोनों पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई लोग कह रहे हैं कि फरवरी 2026 में तान्या की शादी हो सकती है, क्योंकि पहले भी Reddit पर ऐसी अफवाहें वायरल हुई थीं. कुछ पुराने क्लिप्स और दोस्तों के बयानों से भी शादी की बातें निकलकर आईं, जैसे कि कोई 21 दिनों तक चलने वाले फंक्शन्स की प्लानिंग की बात. लेकिन ये सब सिर्फ अफवाहें और अटकलें हैं.

सच क्या है?

अभी तक तान्या मित्तल ने खुद या उनके ऑफिशियल टीम ने शादी की कोई पुष्टि नहीं की है. ये पोस्ट्स देखकर लगता है कि वो ब्राइडल लुक ट्राय कर रही हैं, लेकिन ये उनकी अपनी शादी के लिए हैं या किसी प्रोजेक्ट, ब्रांड प्रमोशन, फोटोशूट या कंटेंट के लिए ये साफ नहीं है. तान्या अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ऐसे ड्रामेटिक और अट्रैक्टिव कंटेंट डालती रहती हैं, जिससे फैंस का ध्यान बना रहे. फिलहाल तो बस इतना कहा जा सकता है कि शादी की ये खबरें अभी सिर्फ अफवाह और फैंस की एक्साइटमेंट पर टिकी हुई हैं. अगर तान्या सच में शादी करने वाली होंगी, तो वो खुद जल्द ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट जरूर करेंगी. तब तक फैंस इंतजार कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी खुशियां और सवाल बरसा रहे हैं. 

Similar News