एक्ट्रेस तब्बू आज पूरा 55 साल की हो गई हैं, वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और संजीदा एक्ट्रेसिस में से एक हैं. तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं.

तब्बू का फिल्मी बैकग्राउंड काफी मजबूत है. ये बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी, तब्बू की सगी बुआ हैं (तब्बू के पिता जमाल हाशमी की बहन). इसके अलावा, 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस फराह नाज तब्बू की बड़ी बहन हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी तब्बू यंग एक्ट्रेसिस को पीछे छोड़ देती हैं. इनके माता पिता का तलेक जल्दी हो गया था तब वो केवल 3 साल की थी. 

तब्बू के निक नेम के पीछे छिपा है कौनसा राज?

तब्बू के निक नेम के पीछे भी एक कहानी है. वैसे तो उन्हें 100 से भी ज्यादा निक नेम दिए गए हैं कोई उन्हें टैब्स बुलाता है कोई टब्स कहता है तो कोई टब्बी पुकारता है लेकिन लेकिन उनका सबसे मशहूर निकनेम तब्बू दरअसल टोबलरॉन' (Toblerone) चॉकलेट की वजह से पड़ा है. यह एक मशहूर चॉकलेट ब्रांड है.

 

कैसे टर्निंग पॉइंट बनी चांदनी बार?

साल 2001 में आई फिल्म चांदनी बार तब्बू के जावन के टर्निंग पॉइंट थी.डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने यह रोल खास तौर पर तब्बू के लिए ही लिखा था. फिल्म में तब्बू ने 'मुमताज' नाम की एक लड़की और बार डांसर का लीड रोल किया था.पारिवारिक हिंसा और दंगों से प्रभावित होकर मुमताज अपने मामा के साथ मुंबई आती है. परिस्थितियों और मजबूरी के चलते वह एक डांस बार में नाचने का काम करने लगती है.बाद में उसकी शादी 'पोतिया सावंत' (अतुल कुलकर्णी) नामक एक क्रिमिनल/गैंगस्टर से होती है, और वह दो बच्चों की मां बनती है. उसका पूरा जीवन मुंबई के अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति और गरीबी के कठोर संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.मधुर ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते समय मुमताज के किरदार के आगे तब्बू का फोटो लगा दी थी.

 

कौन है तब्बू का बुआ?

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, तब्बू की सगी बुआ हैं (तब्बू के पिता जमाल हाशमी की बहन)। इसके साथ ही, 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस फराह नाज़ तब्बू की बड़ी बहन हैं. तब्बू को ऑन कैमरा भीगने से सख्त नफरत है. वह शूटिंग में किसी भी प्रकार के पानी वाले सींस और बारिश के सींमस करने से बचती हैं.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें

नागार्जुन के साथ रिश्ता

तब्बू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन का नाम सबसे ज्यादा उनके साथ जोड़ा गया. दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जबकि तब्बू अपने रिश्ते में स्टेबिलिटी चाहती थीं। आखिरकार, तब्बू ने खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया. इसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की और आज भी वे अपनी सिंगल लाइफ को पूरे ग्रेस के साथ इन्जॉय कर रही हैं.

अजय देवगन सिंगल रहने की वजह

तब्बू और अजय देवगन अच्छे दोस्त हैं वह बचपन के पड़ोसी भी हैं. एक इंटरव्यू में तब्बू ने मजाक में कहा था कि उनके आज तक सिंगल रहने की वजह अजय देवगन और उनके कजिन समीर आर्या हैं। दरअसल, जब ये यंग थे तो अजय और समीर तब्बू पर कड़ी नजर रखते थे. अगर कोई लड़का तब्बू से बात करने की कोशिश करता, तो ये दोनों उसे डराते-धमकाते थे. तब्बू ने मज़ाक में कहा था, "मैंने अजय से कहा है कि वे मेरे लिए कोई लड़का ढूंढें, क्योंकि मेरे सिंगल रहने के ज़िम्मेदार वही हैं.''

 

हमें Instagram पर फॉलो करें

खुद पैरों पर खड़ी हुई

तब्बू ने एक शो पर बताया था कि वो बचपन से ही खुद अपने पैरों पर खड़ी हुईं. जब तब्बू 3 साल का था तो माता पिता का तलाक हो गया था. उन्होंने कभी अपने पिता से मुलाकात नहीं की. हालांकि कोई कड़वाहट नहीं है लेकिन उनसे वो कभी नहीं मिली. उनकी परवरिश मां और नाना नानी ने की थी. उनका मां स्कूल टीचर थी. बचपन से ही खुद के दम पर जीती आई है.