Rashmika Mandanna के लिए प्यार का मतलब क्या? जब एक्ट्रेस ने बताया था कैसा हो लाइफ पार्टनर
Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह शादी उदयपुर के ग्रैंड विला में कपल के कुछ खास लोगों के बीच होगी.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है. सालों से जिस जोड़ी को लोग प्यार से ‘शिप’ कर रहे थे, अब वही रिश्ता एक नए मुकाम पर पहुंचने जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका अपने लाइफ पार्टनर में क्या चाहती हैं?
एक्ट्रेस के लिए प्यार का मतलब क्या है? साल 2024 में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि उनके लिए प्यार सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सच्ची पार्टनरशिप है.
रश्मिका पार्टनर में चाहती हैं कौन-सी क्वालिटी?
instagram-@rashmika_mandanna
इस इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि उन्हें अपने पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट चाहिए. उनका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो हर फेज़ में उनके साथ खड़ा हो. चाहे, खुशी हो या मुश्किल दोनों ही कंडीशन में वह हमेशा साथ रहे. इसके अलावा, वह अपने पार्टनर में सुकून, सेफ्टी और इमोशनल समझ चाहती हैं, ताकि उनका रिश्ता मजबूत रहे.
रिश्ते में रश्मिका के लिए ये चीज है सबसे जरूरी?
instagram-@rashmika_mandanna
रश्मिका ने बताया कि उनके हिसाब से किसी भी रिश्ते की असली ताकत “काइंडनेस” और “रिस्पेक्ट” है. जब दो लोग एक-दूसरे का सच्चे दिल से इज्जत देते हैं, एक-दूसरे की परवाह करते हैं और जिम्मेदारी महसूस करते हैं, तभी रिश्ता मजबूत बनता है. उनकी नजर में प्यार का मतलब है दिल से अच्छा होना, सेंसेटिव होना और रिश्ते को ईमानदारी से निभाना. अगर सामने वाला शख्स इन गुणों से मेल नहीं खाता, तो तालमेल बैठ पाना मुश्किल हो सकता है.
रश्मिका के लिए प्यार का मतलब क्या?
रश्मिका ने प्यार को “पार्टनरशिप” और “कंपैनियनशिप” का नाम दिया है. उनके लिए जिंदगी का असली मजा तभी है जब कोई ऐसा हो जो आपके उतार-चढ़ाव का गवाह बने. वो मानती हैं कि जिंदगी की खुशियां तभी पूरी होती हैं जब कोई आपके साथ उन्हें सेलिब्रेट करने वाला हो और मुश्किल वक्त में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने वाला भी.