पैप्स ने पूछा Rashmika Mandanna से शादी का सवाल, शर्माते हुए एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जबाव, देखें VIDEO
पैपराजी ने मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस रश्मिका से शादी को लेकर सवाल कर लिया, जिस पर रश्मिका पहले तो थोड़ा चौंकीं, फिर शरमाते हुए बोलीं, “किस बात के लिए?” उनका यह क्यूट रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.;
Rashmika Mandanna
(Image Source: instagram-@rashmikavijay )रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पहले से ही सुर्खियों में हैं. यह कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और कई बार एक-साथ स्पॉट किए जा चुके हैं. अब कहा जा रहा है कि कपल ने शादी के डेट बदल दी है और कल यानी 2 फरवरी को कपल उदयपुर में शादी करने जा रहा है. इतना ही नहीं, वेन्यू का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
इस बीच मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना का एक छोटा सा मोमेंट सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया है. दरअसल जब पैप्स ने विजय देवरकोंडा संग रश्मिका ने शादी का सवाल पूछा, तो एक्ट्रेस ने शर्माते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां यह दावा करती नजर आ रही हैं कि उदयपुर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस वीडियो ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और अटकलों को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई अभी भी परदे के पीछे है.
पैप्स ने पूछा शादी का सवाल
हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना को पैपराजी ने स्पॉट किया. कैमरों के बीच एक फोटोग्राफर ने मुस्कुराते हुए उनसे पूछा, “हमें इनवाइट नहीं कर रहे आप?” यह सवाल सुनकर रश्मिका थोड़ी चौंकीं, फिर शरमाते हुए बोलीं, “किस बात के लिए?” उनका यह रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा पड़े.
रश्मिका ने शादी को लेकर कही ये बात
जब फोटोग्राफर ने इशारा किया कि वह जानती हैं किस बारे में बात हो रही है, तो रश्मिका ने हंसते हुए बात बदल दी और कहा, “फिल्म रिलीज अभी तो… कुछ करना पड़ेगा.” उनके इस जवाब ने फैंस को और कन्फ्यूज कर दिया. क्या वह बात टाल रही थीं या साइन दे रही थीं?
फिलहाल, रश्मिका और विजय की शादी को लेकर जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वे सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं. लेकिन एक बात तय है कि रश्मिका का यह क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.