Purav Jha पर गर्लफ्रेंड Dr Rakshita Singh ने किया चीट! सोशल पर क्यों मचा हल्ला, जानें वायरल दावे की हकीकत
पूरव झा और डॉ. रक्षिता सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर धमाका. कहा जा रहा है कि रक्षिता ने पूर्व झा को धोखा दिया, लेकिन सच क्या है, अभी दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है.
Purav Jha
यूट्यूब स्टार पूरव झा हमेशा से अपने दमदार कंटेंट और लाखों फैंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उनका वीडियो “ऑल इज हैल” सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है. लेकिन इस बार पूर्व झा अपने नए कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर अचानक यह दावा वायरल हो रहा कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड डॉ. रक्षिता सिंह ने उन्हें धोखा दिया है.
सोशल मीडिया यूज़र्स इस खबर को लेकर जमकर अटकलें लगा रहे हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सच क्या है. सोशल मीडिया पर यह मामला इतनी तेजी से वायरल हुआ कि फैंस और फॉलोअर्स इस पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं.
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि पूर्व झा की कथित गर्लफ्रेंड डॉ. रक्षिता ने उन्हें धोखा दिया है. कहा जा रहा है कि डॉ. रक्षिता पहले डॉक्टर योगेश आरुल के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन फिर उन्होंने पूर्व झा को डेट करना शुरू कर दिया. हालांकि, यह पूरी खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही दावों तक ही सीमित है.
पिछले एक साल से कर रहे डेट
दरअल यूट्यबर पूरव झा और रक्षिता सिंह की डेटिंग की खबरें पिछले साल सामने आई थी. जब पूर्व झा ने अपनी रोमांटिक इंस्टा स्टोरी में डॉ. रक्षिता को टैग किया था. उस समय यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया गया. अब 2026 में इसी बात को लेकर कहा जा रहा है कि रक्षिता ने पूरव झा को चीट किया.
क्या है वायरल दावे का सच?
डॉ. रक्षिता और पूर्व झा की कथित पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चा चल रही है, वह फिलहाल केवल अफवाहों तक ही सीमित है. दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन एक बात तय है कि सोशल मीडिया पर एक बार सुर्खियां बन जाएं, तो लोग इसे लेकर अटकलें लगाने से नहीं थकते.
कौन हैं डॉ. रक्षिता?
डॉ. रक्षिता रियलिटी टीवी की दुनिया से दूर हैं. वह हरियाणा के एक छोटे शहर से तालुक्क रखती हैं. दरअसल रक्षिता NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए YouTube और Unacademy के ज़रिए फ्री में पढ़ाती हैं. रक्षिता के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जहां उनके हर दूसरे वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं.





