Begin typing your search...

Anupama से नया सीन वायरल, Rupali Ganguly ने दी बेटे को दी ऐसी गालियां, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

‘अनुपमा’ का नया सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां रूपाली गांगुली अपने बेटे के किरदार पर गुस्से में शब्दों की ऐसी झड़ी लगा देती हैं कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही. “घुमा घुमा के मारूंगी” वाले पुराने डायलॉग के साथ यह क्लिप फिर ट्रेंड में आ गया है.

rupali ganguly
X

rupali ganguly

( Image Source:  instagram-@rupaliganguly )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 1 Feb 2026 5:50 PM IST

‘अनुपमा’ का फेमस डायलॉग “घुमा घुमा के मारूंगी” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. शो का एक नया सीन वायरल हो गया है, जिसमें रूपाली गांगुली अपने बेटे के किरदार पर गुस्से में शब्दों की ऐसी झड़ी लगा देती हैं कि दर्शकों की हंसी छूट जा रही है.

उनकी तेज रफ्तार डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन ने इस क्लिप को रील्स पर खूब पॉपुलर बना दिया है. वीडियो में रूपाली गांगुली अपने बेटे को निकम्मा, नकारा, नाशुकरा, नासमझ, बेकार जैसे ऐसे-ऐसे शब्द बोलती हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान है.

कैसा बेटा है तू- निकम्मा, नकारा

वायरल वीडियो में रूपाली गांगुली का किरदार गुस्से में बेटे को डांटता दिखता है. वह एक ही सांस में इतने शब्द बोल देती हैं कि सुनने वाले भी दंग रह जाते हैं. वह गुस्से में कहती हैं ' कैसा बेटा है तू, निकम्मा, नकारा, नाशुकरा, नासमझ, बेकार, बेगैरत, बदतमीज, बेशर्म, बददिमाग, घटिया, गिरा हुआ नीच, लुचा, धोखेबाज, फ्रॉड, झूठा, एहसान फरामोश बेटा. इस सीन में उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया यूज़र्स को खासा एंटरटेन किया है. यही वजह है कि यह क्लिप रील्स और शॉर्ट्स पर तेजी से शेयर हो रही है.

कमेंट सेक्शन बना कॉमेडी शो

इस रील पर यूज़र्स ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी है. किसी ने लिखा, “50 shades of पर्यायवाची”, तो किसी ने मजाक में कहा, “मम्मी दही, 2 मिनट में लाया…”. एक यूज़र ने इसे “गाली की प्रीमियम मेंबरशिप” बता दिया, जबकि दूसरे ने लिखा, “मेरे कॉलेज के लोग मेरे बारे में बताते हुए”. कमेंट्स पढ़कर भी लोगों की हंसी नहीं रुक रही.

‘घुमा-घुमा के मारूंगी’ सीन

इस नए वायरल क्लिप के साथ ही पुराना चर्चित सीन “घुमा-घुमा के मारूंगी” भी फिर से ट्रेंड में आ गया है. उस सीन में रूपाली का गुस्से भरा अंदाज और तेज रफ्तार डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं. यही कारण है कि दर्शक पुराने क्लिप्स को भी फिर से शेयर कर रहे हैं. रूपाली गांगुली की दमदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने इस सीन को सोशल मीडिया का नया फेवरेट बना दिया है. एक बार फिर साबित हो गया कि ‘अनुपमा’ सिर्फ इमोशन नहीं, एंटरटेनमेंट का भी पूरा पैकेज है.

अगला लेख