Khushi Mukherjee की बिना इनवियर साइड ओपन ड्रेस ने मचाया बवाल; नेटिज़न्स बोलें- इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपनी बोल्ड ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से चर्चा में हैं. वायरल वीडियो के बाद लोगों ने इसे फैशन की आज़ादी और अश्लीलता के बीच की बहस बना दिया है.

( Image Source:  X: @HasnaZaruriHai )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

मुंबई में हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) अपनी बोल्ड और अनोखी ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. खुशी हमेशा से अपने ऐसे कपड़ों के लिए जानी जाती हैं जो काफी खुलकर और अट्रैक्टिव होते हैं, और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है जिससे सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मच गया है.

खुशी मुंबई के एक पब्लिक प्लेस पर दिखीं जहां उन्होंने ब्लैक कलर की एक बहुत ही खास ड्रेस पहनी हुई थी. ये ड्रेस आगे और पीछे से ढकी हुई थी, लेकिन साइड्स से पूरी तरह खुली हुई थी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसके अंदर अंडरगारमेंट्स (इनरवियर) नहीं पहना था. हवा चलने की वजह से ड्रेस बार-बार उड़ रही थी, और खुशी को उसे संभालते हुए काफी मुश्किल हो रही थी. पैपराज़ी और लोगों ने उनका ये वीडियो बना लिया, जो जल्दी ही वायरल हो गया. वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए कि क्या इसे सच में ड्रेस कहा जा सकता है या ये सिर्फ बॉडी शो करने का तरीका है?.

लोग क्या कह रहे हैं?

सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने खुशी के इस लुक पर जमकर प्रतिक्रिया दी है. ज्यादातर लोग गुस्से में हैं और कह रहे हैं, 'ये फैशन नहीं, बस अश्लीलता है.' दूसरे ने कहा, 'पब्लिक जगह पर ऐसे कपड़े पहनना कितना सही है?.' एक ने कहा, 'शोहरत पाने के लिए कुछ भी कर रही हैं.' एक अन्य ने कहा, 'कई लोगों ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी और कहा कि उन्होंने उर्फी को भी पीछे छोड़ दिया है.' कुछ लोग उनका बचाव भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये उनकी पर्सनल चॉइस है, फैशन की आजादी है, और दूसरों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। लेकिन ज्यादातर कमेंट्स नेगेटिव ही हैं, और लोग इसे समाज के लिए गलत उदाहरण बता रहे हैं. एक ने तो ये भी कह दिया कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.

खुशी मुखर्जी कौन हैं?

खुशी मुखर्जी एक मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था. बाद में वो रियलिटी शोज में नजर आईं, जैसे स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3. इन शोज में उनके खुलकर बोलने और बेबाक अंदाज ने उन्हें काफी फेमस कर दिया. इसके अलावा उन्होंने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है और हिंदी टीवी सीरियल बालवीर में भी एक्टिंग की है. आजकल वो ज्यादातर अपने बोल्ड फोटोशूट्स और वीडियोज से चर्चा में रहती हैं.

और भी एक बड़ा विवाद

खुशी सिर्फ कपड़ों की वजह से ही नहीं, बल्कि एक और मामले में भी सुर्खियों में रहीं. कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पहले उन्हें काफी मैसेज करते थे. इस बात के बाद उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया गया. ये केस एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने किया था. जो सूर्यकुमार की तरफ से ये दावा कर रहा था कि खुशी का बयान झूठा है और इससे सूर्यकुमार की इज्जत को ठेस पहुंची है. हालांकि खुशी ने बाद में कहा कि उन्हें सूर्यकुमार या उनकी टीम से कोई नोटिस नहीं मिला है. खुशी मुखर्जी का ये अंदाज उन्हें पसंद करने वाले फैंस को तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आम लोग अक्सर इसे ओवर-द-टॉप मानते हैं. 

Similar News