Jiya Shankar होती 'हीरामंडी' की आलमज़ेब, हाथ से रोल निकलने पर एक्ट्रेस को है अफसोस
एक्ट्रेस जिया शंकर ने बताया कि 'हीरामंडी' में आलमज़ेब का रोल उनके करियर का सबसे बड़ा मौका हो सकता था, लेकिन यह किरदार आखिरकार शर्मिन सेगल को मिल गया. हालांकि जिया को इस बात का अफसोस है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने पूरी मेहनत से कोशिश की.
एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिल खोलकर अपनी एक पुरानी बात बताई, जो उनके लिए काफी खास और थोड़ी दुख भरी थी. उन्होंने फिल्मीज्ञान पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की बहुत चर्चित ओटीटी सीरीज हीरामंडी के लिए ऑडिशन दिया था. सीरीज में एक बहुत अहम और खूबसूरत किरदार था आलमज़ेब. जिया को लगा था कि ये रोल उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी की, लुक बनाया, एक्टिंग पर काम किया और ऑडिशन दिया. शुरुआत में उन्हें लगा कि बात बन सकती है, लेकिन बाद में बात आगे नहीं बढ़ पाई. आखिरकार ये रोल संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सेगल को मिल गया.
जिया ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है. अगर वो 'आलमज़ेब' का किरदार निभातीं तो ये उनके करियर का सबसे बड़ा और सबसे शानदार प्रोजेक्ट होता. वो सीरीज में लीड रोल जैसा कुछ निभा पातीं, जो उनकी पहचान को पूरी तरह बदल सकता था. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, और ये बात उनके दिल में अभी भी है. फिर भी उन्होंने कभी शिकायत नहीं की, बस इतना कहा कि उन्हें दुख है लेकिन वो खुश हैं कि उन्होंने कोशिश तो पूरी की थी. अब जिया शंकर को आप 'एंगेज्ड - सीज़न 2' नाम की रियलिटी डेटिंग शो में देख सकते हैं. ये शो JioHotstar पर चल रहा है, जहां वो एल्विश यादव के साथ होस्ट कर रही हैं. ये शो फरवरी 2026 से शुरू हुआ और काफी पॉपुलर हो रहा है.
जिया शंकर कौन हैं?
जिया शंकर एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस हैं. उन्हें 'मेरी हानिकारक बीवी', मराठी फिल्म 'वेद' और 'बिग बॉस' ओटीटी सीजन 2 जैसे शो के लिए जाना जाता है. जिया 'बिग बॉस' ओटीटी 2 से काफी पॉपुलर हुईं और उनकी क्यूट स्माइल व परफॉर्मेंस की तारीफ हुई. जिया ने ने 2013 में तेलुगु फिल्म Entha Andanga Unnave से शुरुआत की. इसके बाद वह &TV के शो मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरावती 'इरा' पांडे का रोल निभाया यहीं से उन्हें बहुत प्यार मिला.
फिल्म हीरामंडी के बारें में
यह एक पीरियड ड्रामा है, जो 1940 के दशक में ब्रिटिश राज के समय की लाहौर की मशहूर हीरामंडी इलाके पर आधारित है. हीरामंडी को 'डायमंड बाज़ार' भी कहते थे. यहां तवायफ़ें रहती थीं, जो नाच-गाना, कविता और कला में माहिर होती थी. ये अमीर नवाबों की पसंदीदा होती थीं, लेकिन उनकी जिंदगी में बहुत दर्द, साजिशें, प्यार, बदला और आजादी की लड़ाई भी थी. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ये तवायफ़ें अपनी दुनिया में राज करती थीं, लेकिन बाहर स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था. कहानी में प्यार, विश्वासघात, महत्वाकांक्षा और आजादी के थीम्स हैं. जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल नजर आईं थी.