तलाक के बाद Hansika Motwani का पहला पोस्ट, इंस्टा पर लिखा 'Chardi Kala Always', जानिए क्या है इसका मतलब?

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पतिसोहैल कथूरिया का तलाक अब आधिकारिक रूप से हो गया है. तलाक के एक दिन बाद हंसिका की इंस्टाग्राम स्टोरी ‘Chardi Kala Always’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

( Image Source:  Instagram: ihansika )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 13 March 2026 10:30 AM IST

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों पर्सनल लाइफ की एक बड़ी खबर की वजह से काफी चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके और उनके पति सोहेल खतुरिया के तलाक को मंजूरी दे दी है. यह तलाक दोनों की आपसी सहमति से हुआ है, यानी दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि अब साथ नहीं रहना है. शादी दिसंबर 2022 में हुई थी, जो जयपुर में बहुत धूमधाम से संपन्न हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए.

खबरों के अनुसार, उनके व्यक्तित्व, सोचने का तरीका और जीवनशैली में काफी अंतर था. शुरुआत में वे साथ रहते थे, लेकिन धीरे-धीरे ये अंतर और बढ़ते गए. छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़े होने लगे, जिससे घर में शांति खत्म हो गई. कई बार परिवार वाले और दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सब बेकार रहा. आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. तलाक की अर्जी में साफ कहा गया कि उनकी शादी अब 'इर्रिट्रीवेबली ब्रोकन डाउन' हो चुकी है, यानी रिश्ता अब पूरी तरह टूट चुका है और उसे जोड़ना नामुमकिन है.

नहीं मांगा एक्ट्रेस ने एलिमनी

हंसिका ने एलिमनी लेने से साफ मना कर दिया. उन्होंने कोई भी आर्थिक मुआवजा नहीं मांगा, जो दिखाता है कि वे इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म करके आगे बढ़ना चाहती हैं. तलाक मिलने के ठीक एक दिन बाद, हंसिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली पोस्ट डाली. उन्होंने लिखा - 'Chardi Kala always' यह पोस्ट लोगों को बहुत पसंद आई और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

'चर्डी कला' क्या होता है?

यह एक पंजाबी और सिख परंपरा से जुड़ा शब्द है. इसका मतलब है मुश्किल समय में भी हिम्मत, एक्साइटमेंट और पॉजिटिव सोच बनाए रखना. जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं, फिर भी हार न मानना, हमेशा ऊंचे मनोबल के साथ जीना, आशावादी बने रहना और हर हाल में खुश रहने की कोशिश करना. सिख दर्शन में यह एक बहुत मजबूत मैसेज है - चुनौतियों से डरना नहीं, बल्कि उनसे लड़ते हुए भी खुश और मजबूत रहना. इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि शायद हंसिका इस पोस्ट के जरिए अपने तलाक पर अप्रत्यक्ष तरीके से प्रतिक्रिया दे रही हैं. वे दिखा रही हैं कि वे इस मुश्किल दौर में भी हिम्मत नहीं हार रही हैं और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

अब तक खुलकर नहीं की बात

हालांकि, हंसिका ने अभी तक तलाक पर कोई खुलकर बात नहीं की है. सोहेल खतुरिया फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं. वे मुंबई के एक सफल बिजनेसमैन हैं. पहले उनकी शादी रिंकी बजाज से हुई थी, जो हंसिका की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं.  इस वजह से भी कुछ लोग इस तलाक को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं, लेकिन दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

Similar News