Bigg Boss 17 फेम Anurag Dobhal आईसीयू से आए बाहर, मैनेजर रोहित ने दी हेल्थ अपडेट

'UK07 Rider' के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण कार एक्सीडेंट हो गया। सर्जरी के बाद अब वे ICU से बाहर आ चुके हैं और उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

( Image Source:  Instagram: anurag_dobhal )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 13 March 2026 11:51 AM IST

'बिग बॉस 17' के फेमस कंटेस्टेंट और पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, ने हाल ही में एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली घटना का सामना किया. उन्होंने अपनी कार को 150 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलाते हुए जानबूझकर एक्सीडेंट करने की कोशिश की, जिसे लोग आत्महत्या की कोशिश की. यह सब इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के दौरान हुआ. अनुराग लाइव में बहुत इमोशनल थे, रो रहे थे और अपनी मां से कह रहे थे कि उन्हें प्यार की बहुत जरूरत थी, लेकिन उन्हें नहीं मिला.

अनुराग की जान बच गई, लेकिन वे बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर उन्हें दूसरे अस्पताल (मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, गाजियाबाद) में शिफ्ट कर दिया गया। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था, क्योंकि चोटें गंभीर थीं – जैसे हिप में फ्रैक्चर आदि। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी भी की।अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इस पूरे मामले में कई अपडेट दिए. 

ICU से बाहर आ गए हैं अनुराग 

अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि अनुराग आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें अनुराग मुस्कुराने की कोशिश कर रहे थे. रोहित ने लिखा, 'अपडेट: अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं. हम 24 घंटे उनके साथ हैं. उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करें.' 

सुसाइड से पहले क्या कहा था?

उन्होंने अपनी लाइव को अपनी 'लास्ट राइड' बताया और 'अगले जन्म में प्यार दे देना' जैसे शब्द कहे. लाइव देखने वाले हजारों लोग देखते रहे. अचानक उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई, कई बार पलटी और रुक गई. इस घटना से पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पर बताया था कि उनके माता-पिता और भाई ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान किया.  उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान से इंटर-कास्ट मैरिज के कारण परिवार की तरफ से टॉर्चर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली है.

कई सेलेब्स आए थे सपोर्ट में 

कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी और वे डिप्रेशन में हैं. 'बिग बॉस' 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने भी अनुराग के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अनुराग से बात की थी और उन्हें अपना ख्याल रखने को कहा था. मुनव्वर ने कहा, 'पारिवारिक समस्याओं का कोई आसान हल नहीं होता. आत्महत्या कभी समाधान नहीं है. हम सब उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ करते हैं.' 

Similar News