'मुझसे शादी करोगी' गाने पर वायरल Gaurav Kapur और Kritika Kamra का डांस, इन हस्तियों ने की शिरकत

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से 11 मार्च 2026 को निजी समारोह में शादी कर ली. रिसेप्शन में सलमान खान के गाने पर गौरव का डांस और क्रिकेटर्स की मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

( Image Source:  Instagram: Viralbhayani )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kirtika Kamra) और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) ने हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं. ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार पति-पत्नी बन चुके हैं.  शादी 11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा में उनके घर पर बहुत ही सादगी और निजी तरीके से हुई. उन्होंने कोई बड़ा-ग्रैंड इवेंट नहीं रखा, बल्कि घर की छत पर एक साधारण रजिस्ट्रार मैरिज की. इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. कृतिका ने अपनी मां द्वारा दी गई खास चंदेरी साड़ी पहनी थी, जो बहुत खूबसूरत लग रही थी. 

वहीं गौरव जोधपुरी सूट में बेहद हैंडसम नजर आए. दोनों ने मिलकर एक जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन के सबसे खूबसूरत पल वे होते हैं जो हम अपने प्यारे लोगों के साथ बिताते हैं. वे अपने घर पर, परिवार और दोस्तों के साथ इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए बहुत खुश और आभारी हैं. शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को उन्होंने एक ग्रैंड आफ्टर-पार्टी या रिसेप्शन का आयोजन किया.  इसे 'द पार्टी, आफ्टर' नाम दिया गया था.

गौरव कपूर का डांस 

पार्टी में खूब मस्ती हुई एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गौरव कपूर सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के गाने पर डांस करते दिखे. उन्होंने अपनी दुल्हन कृतिका को शरमाते हुए छोड़ दिया और पूरी भीड़ ने जमकर एंजॉय किया. क्रिकेटर्स जैसे युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और आशीष नेहरा भी डांस फ्लोर पर खूब थिरकते नजर आए, जिससे माहौल और भी जोश से भर गया. रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ये जोड़ा अपनी सादगी और स्टाइल दोनों के लिए सुर्खियों में है। सबको उनकी शादी की ये खास अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

कौन-कौन रिसेप्शन में हुआ शामिल?

ये पार्टी भी काफी स्टाइलिश और मजेदार थी, जहां बॉलीवुड, टीवी और क्रिकेट जगत की कई. रिसेप्शन में शामिल कुछ खास मेहमानों के नाम हैं: मलाइका अरोड़ा, अंगद बेदी और नेहा धूपिया, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, अन्या सिंह, नकुल मेहता और जानकी पारेख, रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह, सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन, अविनाश तिवारी, अमृता अरोड़ा और रिया चक्रवर्ती समेत कई अन्य सेलेब्स. वहीं क्रिकेट जगत से युवराज सिंह अपनी पत्नी हेज़ल कीच के साथ सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ. जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ. वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा, अजीत अगरकर जैसे कई पूर्व क्रिकेटर भी अपनी पत्नियों के साथ नजर आए. 

Similar News