कैसे हुई थी Vijay-Rashmika की पहली मुलाकात, छुपाए रखा दुनिया से 7 साल का प्यार; इस फिल्म के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के लिए उदयपुर के पास स्थित ITC मोमेंटोस को चुन चुके हैं. यहां एक रात का किराया 28 हजार से शुरू होकर 90 हजार रुपये तक जाता है.

( Image Source:  Youtube )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. उनकी लव स्टोरी फिल्म सेट से शुरू हुई और सालों की अफवाहों के बाद अब शादी तक पहुंच गई है. यह कहानी प्यार, केमिस्ट्री और फैंस के सपोर्ट की है, जो "VIROSH" (विजय + रश्मिका) के नाम से मशहूर हो गई. अब उनकी शानदार शादी से पहले उनकी लव स्टोरी के बारें में जानते हैं कि वे कैसे मिले, रिलेशनशिप कब शुरू शुरू था.

2017: पहली मुलाकात और स्पार्क की शुरुआत

रश्मिका ने अपनी पिछली एंगेजमेंट रक्षित शेट्टी के साथ टूटने के ठीक बाद विजय से मुलाकात की. वे फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले. जहां दोनों लीड रोल में थे. यहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो जल्दी ही गहरी हो गई. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी रियल लगी कि अफवाहें शुरू हो गईं. यह वह समय था जब रश्मिका की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हुआ.

2018: फिल्म रिलीज और अफवाहों का दौर

'गीता गोविंदम' रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर बनी. दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और मीडिया में डेटिंग की खबरें आने लगीं. रश्मिका ने अपनी ब्रेकअप के बाद विजय के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू किया, लेकिन दोनों ने कभी कन्फर्म नहीं किया. फैंस ने उन्हें 'VIROSH' नाम दे दिया, जो आज उनकी शादी का हैशटैग है. इस दौरान विजय भी अपनी पिछली रिलेशनशिप एक यूरोपियन मॉडल के साथ से बाहर आ चुके थे.

2019: दूसरी फिल्म और गहरा बॉन्ड

दोनों ने 'डियर कॉमरेड' में फिर साथ काम किया. फिल्म में उनकी इंटेंस केमिस्ट्री ने अफवाहों को और हवा दी. प्रमोशंस के दौरान उनके क्यूट मोमेंट्स वायरल हुए. यही वह समय था जब रिलेशनशिप की शुरुआत मानी जाती है दोस्ती प्यार में बदल गई. फैंस ने उन्हें साथ वैकेशन पर स्पॉट किया, लेकिन दोनों ने इसे 'दोस्ती' ही कहा.

2020-2023: छुपी हुई रोमांस और हिंट्स

कोविड के दौरान दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट किया. वैकेशन फोटोज जैसे मालदीव ट्रिप मैच करती रहीं, लेकिन कन्फर्मेशन नहीं. रश्मिका ने इंटरव्यूज में विजय को 'स्पेशल' कहा, और विजय ने रश्मिका को 'फेवरेट' बताया. फैंस की शिपिंग जारी रही, लेकिन वे प्राइवेट रखना चाहते थे.

2024: नॉट सिंगल का एडमिशन

दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यूज में कबूल किया कि वे सिंगल नहीं हैं, लेकिन नाम नहीं लिया. एक इवेंट में रश्मिका ने विजय को कॉल किया, जो वायरल हो गया. यह वह समय था जब रिलेशनशिप पब्लिकली हिंट हुई.

अक्टूबर 2025: एंगेजमेंट

हैदराबाद में प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने एंगेजमेंट की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ हुई. अब रिलेशनशिप ऑफिशियल हो गई.

फरवरी 2026: वेडिंग अनाउंसमेंट

22 फरवरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर 'The Wedding of VIROSH' अनाउंस किया. शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी, जहां रस्में आज (24 फरवरी) से शुरू हो रही हैं. ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को प्लान है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि मेहमानों को जापानी कुजीन सर्व किया जाएगा, और सिक्योरिटी टाइट है। फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

Similar News