वो सब झूठ है! Zakir Khan ने ब्रेक लेने की बताई असली वजह, कहा- कुछ लोग कुछ भी लिख देते है
स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने लंबे ब्रेक को लेकर फैल रही गंभीर बीमारी की अफवाहों पर खुद सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ब्रेक की असली वजह हेल्थ मैनेजमेंट और लंबित लेखन कार्य है, कोई जानलेवा बीमारी नहीं.
देसी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सख्त लड़के, यानी हमारे प्यारे कॉमेडियन ज़ाकिर खान (Zakir Khan) ने जब स्टैंड-अप कॉमेडी और लाइव स्टेज शो से लंबे समय के लिए ब्रेक लेने का ऐलान किया, तो उनके फैंस बहुत टेंशन में आ गए. खासकर उनके पापा यार टूर के हैदराबाद वाले शो के दौरान ये खबर आई, जिससे लोगों में अफवाहें फैल गईं कि शायद उनकी कोई बहुत गंभीर बीमारी है.
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चलने लगीं कोई कह रहा था कि सेहत बहुत खराब है, कोई कह रहा था कि स्टेज पर 20 साल तक चलेगा ब्रेक वगैरह. फैंस चिंता में पड़ गए कि आखिर बात क्या है? लेकिन अब ज़ाकिर खान ने खुद आकर सारी बात साफ कर दी है. हाल ही में एक प्रोग्राम या इवेंट में उनसे इसी बारे में सवाल पूछा गया.
ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी
उन्होंने बहुत मजेदार अंदाज में जवाब दिया और कहा कि 'भाई, ब्रेक की असली कहानी ये है कि मेरे पास बहुत सारा लिखने का काम आ गया था, जो मैं सालों से टालता आ रहा था. वो सब अब पूरा करना है.' फिर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक भी किया – 'हेल्थ थोड़ी सी खराब है, लेकिन बहुत ज्यादा खराब नहीं है. इंटरनेट पर जो तुमने पढ़ा वो सब झूठ है यार. कोई बात नहीं है. कुछ लोग लिखते हैं 'करीबी पारिवारिक सूत्र ने कन्फर्म किया है' अरे भाई, मेरी फैमिली तो मेरे साथ ही रहती है. हम खुद एक-दूसरे का मूड देख लेंगे कि किसने कन्फर्म किया.'
क्या था उनका फैसला?
पिछले महीने ज़ाकिर ने ये ब्रेक का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वो स्टेज शो से काफी लंबा ब्रेक ले रहे हैं शायद 2028, 2029 या यहां तक कि 2030 तक भी. उस वक्त उन्होंने बताया था कि ये फैसला अपनी सेहत पर ध्यान देने और कुछ पर्सनल चीजें संभालने के लिए लिया है. गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने और डिटेल बताई थी कि उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक खास उम्र के बाद सामने आ सकती हैं, साथ ही, पिछले 10 साल से लगातार कम नींद, ज्यादा ट्रैवल और नॉन-स्टॉप काम करने की वजह से उनका शरीर थक गया था.
कोई गंभीर बीमारी नहीं
अमेरिका टूर के दौरान उन्हें ये एहसास हुआ कि अब सेहत और काम को साथ-साथ नहीं चलाया जा सकता. फिर भी, अब उन्होंने फैंस को पूरी तरह आश्वस्त कर दिया है कि कोई गंभीर या जानलेवा बीमारी नहीं है. बस थोड़ी-बहुत सेहत की दिक्कत है, जो ज्यादातर ओवरवर्क और लाइफस्टाइल की वजह से है. वो अब लिखने के काम पर फोकस करना चाहते हैं, रेस्ट लेना चाहते हैं और अपनी बॉडी को ठीक करना चाहते हैं.




