Govinda की जान को खतरा! सुबह 4 बजे घर पहुंचे हमलावर, लाइसेंसी बंदूक से खुद को बचाया 'हीरो नंबर 1' ने
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगातार धमकी भरे फोन कॉल्स मिल रहे हैं. मैनेजर के मुताबिक, रात 4 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर तक पहुंच गए थे, FIR दर्ज हो चुकी है.;
बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda), जिन्हें लोग 'हीरो नंबर 1' के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों फिर से खबरों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या डांस नहीं है, बल्कि उनकी जान को खतरा बताया जा रहा है, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि गोविंदा को लगातार धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं. उन्होंने एक बहुत ही डरावनी घटना का भी जिक्र किया. हाल ही में कुछ अज्ञात लोग (हमलावर) रात के अंधेरे में गोविंदा के घर तक पहुंच गए थे. घटना रात करीब 4 बजे की बताई गई है.
शशि सिन्हा के अनुसार, उस रात भगवान का शुक्र है कि गोविंदा के पास अपनी लाइसेंसीड बंदूक थी. उन्होंने उसी बंदूक की मदद से उन हमलावरों को भगा दिया और खुद को बचा लिया. अगर बंदूक न होती तो कुछ भी हो सकता था, यह कोई नहीं जानता. मैनेजर खुद उस रात तुरंत गोविंदा के पास पहुंचे थे. इस पूरे मामले में पुलिस में एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई है और घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है. मैनेजर ने यह भी कहा कि गोविंदा ने खुद को बचाने के दौरान चोटें भी लगी हैं, हालांकि उन्होंने ठीक-ठीक तारीख नहीं बताई कि यह कब की घटना है. फैंस की चिंता बढ़ गई है, खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. ऐसे में गोविंदा के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हैं.
2024 की पुरानी घटना की याद
आपको याद होगा कि साल 2024 में गोविंदा एक बार पहले सुर्खियों में आए थे, जब उनकी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से गोली चल गई थी और गोली उनके पैर में लग गई थी. पुलिस ने उस घटना को पूरी तरह दुर्घटना माना था और किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई थी. लेकिन उस समय भी कई अफवाहें फैली थी. उस घटना के बाद गोविंदा ने खुद एक वॉइस नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा आप सबके आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से गोली लगी थी, लेकिन निकाल दी गई है. मैं यहां के डॉक्टर, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल और आप सबकी प्रार्थना का धन्यवाद देता हूं.' फिलहाल, गोविंदा की सुरक्षा को लेकर पुलिस जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वे सुरक्षित रहें.
गोविंदा का करियर खत्म
हाल ही में गोविंदा की कई वीडियो सामने आई थी जिसमें वह एक स्कूल और छोटे-मोटे इवेंट में डांस करते नजर आए. जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. उन्हें कहा गया वक्त की कदर न करने वालो का यहीं हाल होता है. वहीं लोगों का कहना है कि गोविंदा के हालात खराब होते जा रहे है. एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक जमाने के सुपर स्टार रहे गोविंदा का करियर बॉलीवुड में खत्म हो गया अचानक. 'पार्टनर' के बाद एक दो फिल्म आई जो चल ना सकी कहा जाता है कि सेट पर देर से पहुंचने के कारण गोविंदा का करियर खत्म हुआ.
गोविंदा का पारिवारिक विवाद
बता दें कि पिछले कुछ समय से गोविंदा अपने पारिवारिक विवाद के चलते सुर्ख़ियों में है. पहले उनके और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें आईं लेकिन दोनों ने बाद में खंडन किया कि वह तलाक नहीं ले रहे और उनके बीच सब ठीक है. वहीं काफी समय से गोविंदा से अलग रही सुनीता कई सारे पॉडकास्ट में आ चुकी है और गोविंदा के खिलाफ बातें की है. उन्होंने हाल ही में एक्टर को लेकर खुलासा किया था कि गोविंदा का किसी महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है जब भी वह उन्हें रंगे हाथ पकड़ लेंगी तो छोड़ेंगी नहीं. सुनीता का कहना है कि गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और हर्ष के लिए वो नहीं किया जो सुनील शेट्टी ने आहान और शाहरुख़ ने अपने बेटे आर्यन के लिए किया है. वो बाप नहीं दुश्मन है.
14 साल से चल रही साजिश
सुनीता की कड़वी बातें सुनकर गोविंदा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एएनआई के माध्यम से कहा, 'मेरे खिलाफ पिछले 14 साल से साजिश चल रही है. लेकिन मेरी मां का आशीर्वाद है मुझे किसी की परवाह नहीं.' उन्होंने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कहा, 'क्या मैंने चार शादियां की हुई है जिन्होंने की है उनकी बीवियां तो कुछ बोलती नहीं बल्कि खुश है वो लोग.' उन्होंने यह भी कहा कि साजिश के तहत उनके परिवार का इस्तेमाल हो रहा है जो वो लोग खुद भी समझ नहीं पा रहे है.