अपनी बंदी से मत मिलवाओ! Sunil Grover की शायरी ने AP Dhillon को दिलाई तारा सुतारिया की याद; फैंस बोले- गजब रोस्ट किया
कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में सुनील ग्रोवर का पैरोडी सॉन्ग 'मेरियां जुल्फां' सोशल मीडिया पर छा गया है. एपी ढिल्लों न सिर्फ हंसे बल्कि शो में अपने संघर्ष के दिनों का इमोशनल किस्सा भी शेयर किया.;
आमिर खान की नकल करने के बाद अब एक बार फिर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो के चौथे सीजन के नए एपिसोड में ग्लोबल पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और कॉमेडियन अनुभव सिंह बासी मेहमान के तौर पर आए थे. ये पूरा एपिसोड हंसी-मजाक से भरा हुआ था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सुनील ग्रोवर के एक मस्ती भरे पैरोडी गाने ने।सुनील ने एपी ढिल्लों के पॉपुलर गाने की पैरोडी की, जिसका नाम रखा 'मेरियां जुल्फां.'
ये गाना बाल झड़ने (हेयर फॉल) की समस्या पर बेस्ड था. जैसे ही सुनील ने गाना शुरू किया, स्टूडियो में सब हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. होस्ट कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, और मेहमान एपी ढिल्लों तो सबसे ज्यादा एक्साइटेड और हंसते हुए नजर आए. उनकी हंसी रुक ही नहीं रही थी, जिससे ये सेगमेंट और भी मजेदार और यादगार बन गया. सुनील ग्रोवर पहले भी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने गाने 'बेबी ज़ारा स्लोली स्लोली' से इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं. अब इस नए पैरोडी गाने ने भी फैंस को खूब पसंद आया और ये वायरल हो गया है.
सुनील ने शायरी के अंदाज में मारा तंज
एपिसोड में सुनील ने एपी ढिल्लों पर एक मजेदार शायरी भी सुना दी. शायरी कुछ ऐसी थी- 'दोस्त आए शाम को तो उसे चाय नहीं जाम पिलाओ,दोस्ती कितनी भी गहरी हो अपनी बंदियों से मत मिलाओ.' फैंस ने इसे एपी ढिल्लों पर तंज के तौर पर लिया. कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि 'भाई ने क्या जबरदस्त रोस्ट किया!'और 'एपी ने भी हंसते हुए समझ लिया कि बात क्या है.' ये शायरी कुछ लोगों ने तारा सुतारिया और वीर पड्डिया के ब्रेकअप से जोड़कर भी देखी, लेकिन मुख्य रूप से ये हंसी-मजाक का हिस्सा था. लेकिन फैंस कह रहे है इस शायरी को खुद सिंगर भी सुनने के बाद समझ गए कि उन्होंने क्या किया है.'
क्या है इस तंज के पीछे का मामला?
दरअसल एपी ढिल्लों का उनके कॉन्सर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें तारा मंच पर एपी ढिल्लों के साथ बेहद कोजी होती हुईं नजर आईं. जबकि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन देखने लायक था. उन्हें तारा को ऐसा करते देख काफी हैरान और परेशान रहे. हालांकि इस चर्चा के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आई. जिसका जिम्मेदार एपी ढिल्लों को ठहराया गया.
एपी ढिल्लों का सबसे मुश्किल समय
एपिसोड की एक और इमोशनल और इंस्पायरिंग बात एपी ढिल्लों ने बताई. उन्होंने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की. एपी ने कहा कि जब वो पहली बार कनाडा पहुंचे थे, तो उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी. उनके पिता ने कुछ पैसे दिए थे, लेकिन वो किसी अमीर परिवार से नहीं थे. क्रेडिट कार्ड भी नहीं था।एपी ने बताया, "मैं एक होटल गया और कहा कि मैं यहां रुकना चाहता हूं, मेरे पास इतने पैसे हैं। लेकिन उन्होंने क्रेडिट कार्ड मांगा। मैंने पूछा 'ये क्या होता है?' उन्होंने कमरा देने से मना कर दिया। मैं बाहर निकला और होटल के सामने ही सो गया। मुझे बहुत ज्यादा जेट लैग भी था। जिस एजेंट ने मेरी फ्लाइट बुक की थी, उसने 5 स्टॉपओवर वाली फ्लाइट ली थी, जिससे सफर और भी थकाने वाला हो गया।"