Dhurandhar 2: लयारी पर राज करेगा हमजा अली माजरी, बड़े साहब से उठेगा पर्दा; 12:12 पर होगा बड़ा धमाका
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होने जा रहा है. खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका हिंट देकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.;
देवियों और सज्जनों, अब आप तैयार हो जाइए क्योंकि कुछ ही घंटों में 'धुरंधर 2' का टीज़र रिलीज़ होने वाला है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद सोशल मीडिया पर हिंट दिया है कि आज 3 फरवरी दोपहर 12:12 बजे यह टीज़र सामने आएगा. फैंस में अभी से जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और सोशल मीडिया पर हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, और अब OTT पर रिलीज़ होने के बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. लोग सीक्वल की कहानी, किरदारों और नए ट्विस्ट्स को लेकर काफी उत्सुक हैं. आइए, पहले थोड़ा पीछे चलकर देखते हैं कि पहली फिल्म 'धुरंधर' की कहानी क्या थी, ताकि सीक्वल की उम्मीदें और भी साफ हो जाएं.
फिल्म की शुरुआत 1999 के कंधार विमान हाईजैक और 2001 के भारतीय संसद पर हमले से होती है. इन घटनाओं के बाद भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल (आर. माधवन) एक बहुत सीक्रेट और खतरनाक मिशन की प्लानिंग करते हैं. मिशन का नाम है 'ऑपरेशन धुरंधर'. इसका मकसद पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी और क्रिमिनल ग्रुप्स में घुसपैठ करके अंदरूनी जानकारी जुटाना और उन्हें तबाह करना है. इस मिशन के लिए वे एक ऐसे युवक को चुनते हैं जिसके पास खोने को कुछ नहीं बचा है. वह है जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह).
जसकिरत वर्सेज हमजा अली मजारी
जसकिरत को ट्रेनिंग देकर वे उसे हमजा अली मजारी के नाम से पाकिस्तान भेजते हैं. हमजा वहां लयारी गैंग में शामिल हो जाता है और धीरे-धीरे बलूच गैंग के सरगना रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का सबसे भरोसेमंद आदमी बन जाता है. एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) की मदद से हमजा रहमान दकैत की हत्या की साजिश रचता है. वह रहमान के चचेरे भाई उज़ैर बलूच के सामने रहमान की मौत का बहुत दुखी होने का नाटक करता है. हमजा कहता है कि वह पूरे कराची पर राज करना चाहता है. यह उसकी योजना का पहला कदम था. फिल्म के अंत में हमजा एक सीक्रेट डायरी खोलता है, जिसमें कई बड़े नाम लिखे होते हैं, जिनमें आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) भी शामिल है. अजय सान्याल बताते हैं कि यह मिशन तो बस शुरुआत है. हमजा की असली पहचान जसकिरत सिंह रंगी है, और उसका सफर अभी जारी है.
अब धुरंधर 2 में क्या-क्या नया और रोमांचक होने वाला है?
पहली फिल्म में फोकस हमजा के पाकिस्तान में घुसपैठ और रहमान डकैत को खत्म करने पर था. लेकिन सीक्वल में कहानी और गहरी हो जाएगी. हमजा (जसकिरत) की असली बैकग्राउंड, उसका अतीत और कैसे वह इस मिशन में आया. इन सबकी ज्यादा डिटेल्स दिखाई जाएंगी. आर. माधवन ने एक इंटरव्यू में खुद कन्फर्म किया है कि पहले पार्ट में उनकी स्क्रीन टाइम कम थी, लेकिन दूसरे पार्ट में उनका रोल बहुत बड़ा होगा. वे रणवीर के किरदार को जासूसी के हुनर सिखाएंगे, ट्रेनिंग देंगे और मिशन को आगे बढ़ाएंगे. कुछ बड़े सवाल जिनके जवाब सीक्वल में मिलेंगे जैसे बड़े साहब की असली पहचान कौन है? क्या वह मेजर इकबाल हैं या कोई और नया किरदार? यह रहस्य कहानी को बहुत रोचक बनाएगा.
-हमजा अब लयारी पर पूरा कब्जा कैसे करेगा बिना अपनी पहचान खुलवाए?
-क्या उज़ैर बलूच को पता चलेगा कि उसके भाई रहमान का हत्यारा हमजा ही है?
-मेजर इकबाल और एसपी असलम चौधरी को हमजा की असली पहचान का पता चलेगा या नहीं?
-यालिना (सारा अर्जुन) को अपने पति हमजा की सच्चाई पता चलेगी? उसका रोल भी पार्ट 2 में ज्यादा मजबूत होगा
-हमजा का बदला अब और बड़े स्तर पर कैसे पूरा होगा? क्या वह आईएसआई और बड़े आतंकियों को टारगेट करेगा?
फिल्म में एक्शन, ड्रामा, जासूसी के ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स सब कुछ और ज्यादा स्तर पर होगा। फैंस को उम्मीद है कि यह पार्ट पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होगा।धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। आज का टीज़र देखकर तो उत्साह और भी बढ़ जाएगा!तो दोस्तों, घड़ी में नजर रखिए – दोपहर 12:12 बजे टीज़र आते ही हम सब मिलकर देखेंगे कि क्या कमाल का धमाका होने वाला है!