सी ग्रेड एक्ट्रेस! Akansha Chamola के बोल्ड सीन से नाराज गौरव के फैंस; Dil Dhokha Aur Desire के ट्रेलर से न खुश
'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अपनी नई वेब सीरीज ‘दिल, धोखा और डिजायर’ को लेकर चर्चा में हैं. ट्रेलर में दिखे बोल्ड और क्लोज सीन की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.;
'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने ट्रॉफी जीती थी, और उसके बाद से उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) भी काफी चर्चा में आ गई हैं. पहले तो लोग गौरव के साथ उनकी फैमिली वीक वाली केमिस्ट्री देखकर खुश हो रहे थे, लेकिन अब आकांक्षा अपनी नई वेब सीरीज के प्रमोशन के कारण सुर्खियों में हैं. आकांक्षा का नया प्रोजेक्ट है 'दिल, धोखा और डिजायर.' का ट्रेलर आउट हो गया है.जिसमें प्यार, धोखा, अट्रैक्शन और बेवफाई की कहानी दिखाई गई है. इसमें आकांक्षा ने लीड रोल मालिनी का रोल प्ले किया है.
उनके साथ कुंवर अमर (शौर्य का रोल) और अली हसन (प्रताप का रोल) हैं. ये सीरीज ShemarooMe पर 12 फरवरी 2026 से स्ट्रीम होने वाली है, और ये वैलेंटाइन सीजन के लिए स्पेशल लॉन्च की गई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सीरीज में इंटीमेट सीन और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं, जिसकी वजह से काफी बातें हो रही हैं.
आकांक्षा चमोला के काम से दुखी फैंस
ट्रेलर में इतने इंटेंस और बोल्ड सीन है की गौरव के फैंस तो खुद आकांक्षा के फैंस को भी उनका यह अवतार पसंद नहीं आ रहा है. कुछ ने लिखा, 'आखिर आकांक्षा सी ग्रेड सीरीज क्यों कर रही है. वह सी ग्रेड एक्ट्रेस बन गई है.' वहीं एक ने कहा, 'गौरव की जीत के बाद उनकी पत्नी ने नाम रोशन कर दिया.' एक ने कहा, 'आकांक्षा ऐसी क्या मज़बूरी थी.' एक अन्य ने कहा, 'हमें गौरव के सच में बहुत दुख हो रहा है.' कुछ ने कहा कि ये सब 'बेशर्मी की हद' है, कुछ ने उनकी शादीशुदा होने की बात करके कमेंट किए कि 'गौरव खन्ना क्या सोच रहे होंगे? ये सब प्रमोशन के नाम पर ज्यादा हो रहा है. बता दें कि, आकांक्षा पहले अपने फैमिली टीवी शो के लिए जानी जाती थी. जैसे- 'स्वरागिनी', 'भूतु' और 'कैसे मुझे तुम मिल गए'. इन टीवी शो में आकांक्षा ने मां और भाभी के किरदार निभाए. अब उनके पति गौरव के बीबी 19' विनर बनने के बाद उनकी यह इमेज गौरव के फैंस को परेशान कर रही है.
क्लोज मोमेंट्स भी नहीं आए पसंद
हाल ही में ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन इवेंट में आकांक्षा अपने को-स्टार्स के साथ पहुंची थी. वहां एक प्रमोशनल वीडियो में वो कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करती दिखी. डांस में काफी क्लोज मोमेंट्स थे- जैसे गले लगना, हंसना-खिलखिलाना और मजेदार तरीके से साथ नाचना. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आकांक्षा को खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इस वीडियो को तारा सुतारिया के एक पुराने वायरल मोमेंट से कंपेयर किया. तारा का वो क्लिप जहां वो AP Dhillon के साथ स्टेज पर क्लोज थी, उससे मिलता-जुलता बताया. लेकिन आकांक्षा ने इन ट्रोल्स पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन सब कुछ सहमति से, प्रोफेशनल वर्कशॉप्स के साथ और सबकी कम्फर्ट लेवल का ध्यान रखकर शूट किए जाते हैं. ये उनका काम है, और वो इसे प्रोफेशनली हैंडल करती हैं. गौरव भी इन अफवाहों को सपोर्ट नहीं करते और कहते हैं कि ये सिर्फ काम है.
क्या है सीरीज ‘दिल, धोखा और डिजायर’?
‘दिल, धोखा और डिजायर’ एक नई हिंदी ओरिजिनल वेब सीरीज है, जो ShemarooMe प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. ये सीरीज खासतौर पर वैलेंटाइन सीजन के लिए लॉन्च की गई है, लेकिन ये आम रोमांटिक कहानी नहीं है बल्कि काफी डार्क, इंटेंस और प्रोवोकेटिव स्टाइल में बनी है. ये एक लव ट्रायंगल वाली थ्रिलर-रोमांस कहानी है, जहां प्यार, धोखा, अट्रैक्शन, कंट्रोल और बेवफाई सब मिलकर एक खतरनाक गेम बन जाते हैं. मालिनी (आकांक्षा) की जिंदगी में शौर्य और प्रताप आते हैं. तीनों के बीच जो अट्रैक्शन शुरू होता है, वो जल्दी ही पावर गेम, बेट्रेयल और मोरल डिलेमा में बदल जाता है.