नॉमिनेशन टास्क में खुली दुश्मनी की पोल, कनिका-लव पर बरसे घरवाले, वायरल हुआ काजी का अंदाज
| बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला. इस बार कंटेस्टेंट्स ने शरबत फेंककर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया और उनके सामने कड़वी बातें कहीं. काजी तौकीर ने कनिका मान को घर का सबसे बड़ा हिपोक्रिट बताया. वहीं, लव और उदिति भी एक-दूसरे पर जमकर बरसे.
बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शो के रॉकस्टार कहे जाने वाले काजी तौकीर, कनिका मान के मुंह पर शरबत फेंकते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, काजी कनिका को घर का सबसे बड़ा हिपोक्रिट बताते हुए उन्हें नॉमिनेट भी करते हैं.
वीडियो की शुरुआत में बिग बॉस सभी घरवालों का नॉमिनेशन एरीना में स्वागत करते हैं. वह बताते हैं कि इस बार स्काउट स्पेशल नॉमिनेशन शरबत सर्व करेंगे. इस शरबत को पीना नहीं है, बल्कि किसी कंटेस्टेंट के असली चेहरे को सामने लाने और अपनी बात कहने के लिए उसके मुंह पर फेंककर नॉमिनेट करना है.
लव और उदिति जमकर बरसे
सबसे पहले लव की बारी आती है. वह उदिति सिंह के मुंह पर शरबत फेंकते हुए कहती हैं कि आप वाहियात और घटिया हैं. आपके मुंह पर कुछ और और पीठ पीछे कुछ और होता है. मैं नहीं चाहती कि ऐसी सराउंडिंग में रहूं. इसके बाद वह उदिति को नॉमिनेट कर देती हैं.
इसके बाद यंग दूसा कनिका मान को नॉमिनेट करते हुए कहती हैं कि जिन्हें आप अपना दोस्त बताती हैं, उन्हीं के पीठ पीछे बातें करती हैं. दोस्ती का झंडा घर लेकर जाओ और कहीं भी रख दो.
अरिश्फा ने किसे किया नॉमिनेट?
वहीं, अरिश्फा लव को नॉमिनेट करते हुए कहती हैं कि आपकी बातों का कोई मतलब नहीं होता. आपको बस चिल्लाना और बकना आता है. इसके बाद उदिति भी लव को निशाने पर लेती हैं. वह कहती हैं कि जो लड़की खुद की सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं रख सकती, उसकी रिस्पेक्ट मैं नहीं कर सकती.
नॉमिनेशन टास्क के दौरान आम्रपाली भी कनिका मान को वोट करती हैं. वह कहती हैं कि जब भी घर में लड़ाइयां होती हैं, तो कनिका दूसरों के लिए अपमानजनक बातें करने लगती हैं. यहां तक कि वह लोगों की शक्ल पर भी कमेंट करती हैं और उन्हें बोरिंग बताती हैं.
कब गरमाया माहौल?
इसके बाद काजी तौकीर की बारी आती है. वह कनिका मान के मुंह पर शरबत फेंकते हुए कहते हैं कि आप इस घर की सबसे बड़ी हिपोक्रिट हैं. काजी का यह अंदाज देखकर नॉमिनेशन टास्क का माहौल और गरमा जाता है.
हमें Whatsapp पर फॉलो करें हमें Instagram पर फॉलो करें
आखिर में माही लव को नॉमिनेट करती हैं. वह कहती हैं कि आपने कहा था कि आपको होम ब्रेकर का मतलब मालूम होगा, क्योंकि आपके साथ तो ऐसा हो चुका है. इस तरह नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की.