Begin typing your search...

जब एक दिन में 100 सिगरेट पी जाती थीं सोनी राजदान, पेट में थीं आलिया भट्ट, प्रेगनेंसी में कितनी खतरनाक स्मोकिंग?

आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि आलिया के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अनजाने में प्रेग्नेंट थीं और एक दिन में 100 सिगरेट तक पी जाती थीं. सोनी ने पुराने दौर में मां बनने के बाद काम करने की मुश्किलें भी बताईं.

जब एक दिन में 100 सिगरेट पी जाती थीं सोनी राजदान, पेट में थीं आलिया भट्ट, प्रेगनेंसी में कितनी खतरनाक स्मोकिंग?
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आलिया के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अनजाने में प्रेग्नेंट थीं.

उस वक्त उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता नहीं था और एक स्मोकिंग सीन की शूटिंग के दौरान वह एक दिन में 100 सिगरेट तक पी जाती थीं. सोनी ने यह भी बताया कि पुराने दौर में अभिनेत्रियों को अपनी प्रेग्नेंसी छिपाकर काम करना पड़ता था. उन्होंने बच्चों को घर के बाहर सीढ़ियों पर इंतजार करते देखने से जुड़े भावुक अनुभव भी साझा किए.

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में सोनी ने बताया कि बुनियाद की शूटिंग के दौरन वो पहली बार प्रेगनेंट हुई थी. उन्होंने इस शो से 1986 में टीवी पर डेब्यू किया था. शो को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था.

रमेश सिप्पी थे मददगार

सोनी ने बताया कि इस दौरान सिप्पी ने उनका बहुत मदद की. वह इस समय लोखंडवाला के बूनिज में रहती थी. वहां से शूट पर जाने के लिए टैक्सी भी नहीं मिलती थी, उनकी नई नई शादी हुई था और उनके पास कार भी नहीं थो तो सिप्पीस उनको लाने के लिए कार भेज देते थे और सेट पर भी उनका केयर करते थे.

सोना ने आगे बताया कि महेश और सोनी का पहली बेटी शाहीन का जन्म 1988 में हुआ था. इसके बाद सोनी अपने पति महेश भट्ट की फिल्म गुमराह की शूटिंग के दौरान दोबारा प्रगनेंट हो गई. उन्होंने बताया कि इस समय वो एक स्मोकिंग सीन की शूट कर रही थी और एक दिन में 100 सिगरेट पी जाती थी. हालांकि उन्हें तब ये नहीं पता था कि वो आलिया से प्रगनेंट हैं.

किसकी होती थी क्रेविंग?

इसके बाद से उन्हें सिगरेट का क्रेविंग होने लगी थी. इसके बाद उन्होंने एक बड़ा ब्रेक लिया, 5 महीने के बाद वापस आने पर उन्होंने पाया कि उनके कपड़े उन्हें फिट नहीं आ रहे थे, उनको बेबी बंप था तो कपड़ों को ऑल्टर करना पड़ता था.

इसके बाद सोनी बताता है कि तब और अब की डंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया है.आज के टाइम में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर के माइंडसेट में बदलाव आया है, जो जरूरी भी है. उन्होंने कहा,"मुझे इस बात से बहुत खुशी है कि आलिया को यह दिखावा नहीं करना पड़ता कि वह एक मां नहीं है क्योंकि उस समय, हमें इस बात को बहुत सावधानी से छिपाना पड़ता था कि हमारे बच्चे हैं, ताकि प्रोड्यूसर को यह चिंता न हो कि अगर मेरा बच्चा बीमार पड़ गया, तो मुझे काम छोड़कर भागना पड़ेगा."

उन्होंने आगे बताया कि जब वह मुंबई के साकी नाका में महेश भट्ट के 1995 के शो 'अ माउथफुल ऑफ स्काई' की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्हें एक पेजिंग कॉल के जरिए पता चला कि उनकी दोनों बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट घर के बाहर लॉक हो गई हैं.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें

उस समय शाहीन सात साल की थीं, जबकि आलिया की उम्र सिर्फ तीन साल थी. मुझे याद है, सेट पर मुझे बहुत परेशानी होती थी,यह सोचने में कि अपने बच्चों को वापस घर के अंदर या पड़ोसी के घर कैसे भेजूं, क्योंकि वे सीढ़ियों पर बैठे होते थे. शुक्र है कि वे दिन अब बीत चुके हैं, आज एक्ट्रेसिस शूटिंग के दौरान भी बेझिझक प्रेगनेंट रह सकती हैं. मैंने कभी खुद से कोई ब्रेक नहीं लिया, बल्कि ब्रेक ने मुझे ले लिया.

आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी काम किया था. वह इस दौरान एक हॉलीवुड डेब्यू सीरीज हार्ट ऑफ स्टोन के एक्शन सीन शूट कर रही थी. इतना ही नहीं वह अपनी बेटी राहा कपूर के होने से 3 महीने पहले जसमीत के रीन की डॉर्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म डार्लिंग में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही थी.

प्रेगनेंसी में कितनी खतरनाक है स्मोकिंग?

प्रेग्नेंसी के दौरान स्मोकिंग करना मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. सिगरेट में मौजूद निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्व बच्चे तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम कर सकते हैं.

हमें Instagram पर फॉलो करें

स्गमोकिंग करने से गर्भपात, समय से पहले डिलीवरी, बच्चे का वजन कम होने और मृत शिशु के जन्म का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा बच्चे के फेफड़ों और मस्तिष्क के विकास पर भी बुरा असर पड़ सकता है. डॉक्टरों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में स्मोकिंग की कोई सुरक्षित मात्रा नहीं होती. इसलिए गर्भावस्था के दौरान सिगरेट और पैसिव स्मोकिंग, दोनों से बचना जरूरी है.

bollywood
अगला लेख